By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्‍तराखंड के 13 में से 8 जिले 100 दिवसीय टी.बी उन्मूलन अभियान के लिए चिन्हित
Share
Notification Show More
Latest News
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > उत्‍तराखंड के 13 में से 8 जिले 100 दिवसीय टी.बी उन्मूलन अभियान के लिए चिन्हित
स्वास्थ्य

उत्‍तराखंड के 13 में से 8 जिले 100 दिवसीय टी.बी उन्मूलन अभियान के लिए चिन्हित

Web Editor
Last updated: 2024/12/22 at 3:10 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून :  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय टी.बी उन्मूलन अभियान के सम्बन्ध में बैठक की। उक्त बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय, देहरादून से वर्चुअल रूप में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए वृहद 100 दिवसीय टी.बी उन्मूलन अभियान हेतु उनके मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने बैठक में अवगत करवाया कि राज्य के 13 में से 8 जनपद 100 दिवसीय टी.बी उन्मूलन अभियान हेतु चिन्हित हैं। जिनमें राज्य सरकार लगातार Detection, Treatment तथा Prevention पर कार्य कर रही है। राज्य के सभी जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, अधिकारी एवं आमजन भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सभी के सहयोग से अब तक 23800 टीबी मरीजों को निक्षय मित्रो द्वारा गोद लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने हैन्डहेल्ड मोबाइल एक्स-रे मशीनों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है। राज्य के पास कुल 33 हैन्डहेल्ड मोबाइल एक्स-रे मशीनें उपलब्ध हैं। राज्य के पास 131 नॉट मशीने भी हैं, तथा सभी ब्लॉक में कम से कम 01 मशीन उपलब्ध है। राज्य में स्क्रीनिंग और टेस्टिंग बढाने पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 8 जनपदों में कुल 25 निःक्षय वाहन तैनात किए गए हैं। निःक्षय वाहन का उपयोग समुदाय को जागरूक करने और शिविर स्थल पर एक्स-रे के लिए किया जा रहा है। इस अभियान के तहत टी.बी. के प्रति संवेदनशील आबादी की जांच के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कार्यस्थल, जेल, वृद्धाश्रम और अन्य चिकित्सा इकाईयों जैसे सामूहिक स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे पी नड्डा से टीबी उपचार संबंधित औषधियों को उपलब्ध करने का आग्रह किया, जिसपर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया।

गौरतलब है कि 100 दिवसीय टी.बी. उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत भारत के 347 उच्च फोकस जिलों को चयनित किया गया है। इस अभियान के लिए उत्तराखण्ड राज्य के आठ जनपदों (बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग) को चयनित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य टी०बी० के प्रति संवेदनशील आबादी (मधुमेह रोगी, कुपोषित, धूम्रपान करने वाले, शराब पीने वाले, पिछले टीबी के मामले, संपर्क, एचआईवी से पीड़ित लोग आदि) की स्क्रीनिंग किया जाना, तत्पश्चात टी०बी० से ग्रसित रोगियों को समयान्र्तगत उपचार उपलब्ध कराना है।

इन शिविरों में संवेदनशील आबादी (Vulnerable Population) की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिसके अन्तर्गत पोर्टेबल हँडहेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा शिविर स्थल पर ही उन लोगों का एक्स-रे किया जा रहा है। यदि शिविर स्थल पर एक्स-रे सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो चिन्हित व्यक्तियों का एक्स-रे नजदीकी चिकित्सा इकाई पर किया जा रहा है। एक्स-रे के पश्चात, यदि व्यक्ति को टी०बी० होने का संदेह हैं, तो उसे न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (नॉट) के लिए संदर्भित किया जा रहा है।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: 8 out of 13 districts of Uttarakhand identified for 100-day TB eradication campaign
Web Editor December 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महाकुंभ में उत्तराखंड का होगा अपना पवेलियन
Next Article दून में दो ऑटोमेटेड और एक भूतल पार्किंग होगी तैयार, चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड May 1, 2026
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड May 1, 2026
उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
उत्तराखंड May 1, 2026
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
  • हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
  • उत्तराखंड में 5 साल में 63 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर, पलायन से गहराया कृषि संकट
  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,136)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,020)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,529)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,408)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?