By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मणिपुर की बिंद्यारानी देवी ने बनाया नया नेशनल रेकॉर्ड, पहले मीराबाई चानू के नाम था रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Latest News
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड
पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > मणिपुर की बिंद्यारानी देवी ने बनाया नया नेशनल रेकॉर्ड, पहले मीराबाई चानू के नाम था रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स

मणिपुर की बिंद्यारानी देवी ने बनाया नया नेशनल रेकॉर्ड, पहले मीराबाई चानू के नाम था रिकॉर्ड

Web Editor
Last updated: 2025/01/31 at 9:56 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादूनः   मणिपुर की स्टार वेइटलिफ्टर एस. बिंद्यारानी देवी ने राष्ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और स्नैच कैटेगरी में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया।

कॉमनवेल्थ खेल की रजत पदक विजेता बिंद्यारानी देवी ने 83 किग्रा में शुरुआती असफलता के बावजूद जबरदस्त वापसी की। उन्होंने स्नैच में 88 किग्रा उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में 107 किग्रा की सफल शुरुआत की। हालांकि, 112 किग्रा की दूसरी कोशिश नाकाम रही, लेकिन उन्होंने 113 किग्रा उठाकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। उनके कुल 201 किग्रा के प्रदर्शन ने उन्हें शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया।

यह उनके अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड 202 किग्रा से मात्र 1 किग्रा कम था, लेकिन उनकी उपलब्धि ने उन्हें तीनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड (स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल भार) का स्वामी बना दिया।

अपनी जीत के बाद बिंद्यारानी देवी ने कहा, “मैं अच्छी तरह से तैयार थी और अपने प्रदर्शन से खुश हूं। रिकॉर्ड बनाना हमेशा गर्व की बात होती है। मेरा लक्ष्य 115 किग्रा उठाने का था, लेकिन मेरी 112 किग्रा की दूसरी कोशिश असफल रही, इसलिए मैंने सुरक्षित रूप से 113 किग्रा उठाने का फैसला किया।”

मणिपुर को एक और पदक दिलाने वाली एल. नीलम देवी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। नीलम ने स्नैच में शुरुआती असफलताओं के बाद 81 किग्रा उठाया और फिर क्लीन एंड जर्क में 98 किग्रा और 101 किग्रा पर 104 किग्रा में चूक गईं।

इस मुकाबले में पश्चिम बंगाल की शराबानी दास ने स्नैच में 78 किग्रा और 81 किग्रा उठाया और क्लीन एंड जर्क में 102 किग्रा और 106 किग्रा भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।

बिंद्यारानी देवी की ऐतिहासिक जीत और मणिपुर के दो पदकों की उपलब्धि ने राज्य को वेटलिफ़्टिंग के क्षेत्र में एक बार फिर शीर्ष पर स्थापित किया है।

You Might Also Like

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

निवेदिता व कास्वी ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए भी चयन

एसजीआरआरयू खेलोत्सव-2025 का भव्य समापन, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ओवरऑल चैम्पियन

TAGGED: Bindyarani Devi of Manipur made a new national record, earlier the record was in the name of Mirabai Chanu.
Web Editor January 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरिद्वार के खानपुर में विधायक उमेश शर्मा के समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, हंगामा
Next Article श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर पर चला जागरूकता अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
  • उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ Tax Free, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
  • पंचूर में कंडाली के साग ने ताजा कीं स्मृतियां, गांव के स्वाद में दिखा योगी का अपनापन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,961)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,878)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,232)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?