By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जगतगुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद, SSP हरिद्वार से की शिष्टाचार भेंट
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जगतगुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद, SSP हरिद्वार से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जगतगुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद, SSP हरिद्वार से की शिष्टाचार भेंट

Web Editor
Last updated: 2025/03/20 at 11:28 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :   उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी के नेतृत्व में परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) परमेन्द्र सिंह डोबाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारिता, सामाजिक जिम्मेदारी और कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों ही महानुभावों ने पत्रकारिता के महत्व को स्वीकारते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। प्रदेश महासचिव हरीश जोशी ने यूनियन के बारे में और उसकी गतिविधियों की जानकारी दी।

जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कई बड़े अखबारों की शुरुआत से जुड़े प्रेरक किस्से सुनाए। शंकराचार्य जी ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे निष्पक्ष और सत्य पर आधारित समाचार प्रस्तुत करें, जिससे समाज में जागरूकता और विश्वास का वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, जिसमें न केवल सटीकता बल्कि सत्यनिष्ठा का भी विशेष महत्व है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) परमेन्द्र सिंह डोबाल ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है, जो प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया का आपसी तालमेल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायक है। SSP डोबाल ने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की कार्यशैली की भी प्रशंसा करते हुए भरोसा दिलाया कि हरिद्वार पुलिस पत्रकारों के साथ हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। SSP डोबाल ने कहा कि पत्रकारिता का कार्य चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सच्चाई और निष्पक्षता के साथ किए गए कार्य की हमेशा सराहना होती है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन पत्रकारों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल ने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और गंगाजली, रुद्राक्ष की माला तथा मां गंगा का प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया।

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण शर्मा, संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली और संयुक्त मंत्री राजकिशोर तिवारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल यूनियन के सदस्यों ने शंकराचार्य जी के आशीर्वाद और SSP डोबाल से हुई सकारात्मक बातचीत को प्रेरणादायक बताया। यूनियन के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे समाजहित में पत्रकारिता को समर्पित रखते हुए सच्चाई और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

You Might Also Like

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

TAGGED: Delegation of Uttarakhand Journalist Union took blessings from Jagatguru Shankaracharya, paid courtesy visit to SSP Haridwar
Web Editor March 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा देने पर जोर
Next Article श्रीमहंत ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, शुक्रवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (10,349)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (8,597)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (8,198)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,166)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (7,799)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?