By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून शहर के भीतर नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश
उत्तराखंड
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड
हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > देहरादून शहर के भीतर नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश
उत्तराखंड

देहरादून शहर के भीतर नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश

Web Editor
Last updated: 2025/04/29 at 3:02 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून  : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की भी अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर की यातायात संकुलन की समस्या को दूर करने हेतु तैयार योजना को धरातल पर शीघ्र से शीघ्र उतारा जाए।

मुख्य सचिव ने सचिव लोक निर्माण विभाग को शहर के यातायात संकुलन वाले चिन्हित 10 चौराहों में सुधार के लिए शीघ्र कार्यवाही शुरू करते हुए डीपीआर तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी एवं एसएसपी देहरादून को यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए लगातार अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर के भीतर नए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल खुलने और छुट्टी के समय में थोड़ा परिवर्तन करने के लिए स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावकों से संवाद किए जाने की भी बात कही।

मुख्य सचिव ने एमडीडीए को आढ़त बाजार को शिफ्ट किए जाने हेतु कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को प्लॉट आबंटन का कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आढ़त बाजार शिफ्टिंग के लिए प्रत्येक स्तर के कार्य पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित करते हुए, उक्त कैलेण्डर का सख्ती से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाणिज्यिक परिसरों एंव शॉपिंग मॉल्स के पार्किंग स्थलों का सर्वे किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो वाणिज्यिक परिसर और शॉपिंग मॉल अपनी पार्किंग का प्रयोग नहीं कर रहे हैं उन पर कार्रवाही की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों एवं आने वाली पीढ़ी में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात पार्क तैयार किए जाएं। उन्होंने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाए जाने और यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए भी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौड़ी की गयी सड़कों के किनारे फिर से वाहन खड़े हो रहे हैं, जिससे हालात पूर्व की भांति हो गए हैं। उन्होंने कहा गलत पार्किंग पर भी सख्ती से कार्रवाही की जाए।

इस अवसर पर सचिव श्री नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, एसएसपी देहरादून श्री अजय कुमार, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड रोडवेज श्रीमती रीना जोशी एवं उत्तरखण्ड मैट्रो रेल कार्पोरेशन से श्री बृजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट

देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना

हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल

TAGGED: Instructions to identify new parking spaces within Dehradun city
Web Editor April 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तराखंड की लाइफ लाइन है चारधाम यात्रा :
Next Article चारधाम यात्रा से पहले प्रदेश के अस्पतालों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड May 3, 2026
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड May 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश
उत्तराखंड May 2, 2026
आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
उत्तराखंड May 1, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
  • देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी कार्यशाला, सतर्कता का संदेश
  • आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, जयकारों के बीच पहला जत्था रवाना
  • हिमाचल भी अपनाएगा चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,140)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,020)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,531)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,412)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,305)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?