By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विकसित भारत के लिए विकसित राज्‍यों का होना जरूरी
Share
Notification Show More
Latest News
बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
उत्तराखंड
बाढ़ से पहले ही चेतावनी देगा ‘फ्लड वॉच’ मोबाइल एप
देश-विदेश
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सूक्ष्मजीव नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय मंथन शुरू
उत्तराखंड
उत्तराखंड में जंगल सफारी का नया गेट खुला 
उत्तराखंड
हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > विकसित भारत के लिए विकसित राज्‍यों का होना जरूरी
उत्तराखंड

विकसित भारत के लिए विकसित राज्‍यों का होना जरूरी

Web Editor
Last updated: 2025/06/04 at 1:37 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

सेतु आयोग ने किया नीति आयोग के स्टेट सपोर्ट मिशन के तहत क्षेत्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन

देहरादून : सेतु आयोग ने देहरादून में नीति आयोग के स्टेट सपोर्ट मिशन (SSM) के तहत एक क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें देश के 10 राज्यों के संस्थागत प्रतिनिधि और राज्य योजना/परिवर्तन आयोग के अधिकारी शामिल हुए। इस सम्मेलन में नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य परिवर्तन संस्थानों के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ और अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यों में जमीनी स्तर पर असर दिखाने वाली नीतियों और नए-नए विचारों को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की गई, ताकि सरकार की योजनाओं को और बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ. विजय सारस्वत ने कहा कि ‘विकसित भारत’ का सपना, “विकसित राज्यों” से ही शुरू होता है। उन्होंने बताया कि राज्यों की नीतियों का उनके अपने हालात और जरूरतों के हिसाब से बनना बहुत जरूरी है, ताकि हर किसी का विकास हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्यों में संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती है, और स्टेट सपोर्ट मिशन (SSM) का उद्देश्य इन्हीं चुनौतियों को दूर करना है, ताकि राज्य अपने स्तर पर मजबूत बन सकें और बेहतर फैसले ले सकें। उन्होंने तथ्यों पर आधारित नीति बनाने और उसे सही तरीके से लागू करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

उपाध्यक्ष सेतु आयोग राज शेखर जोशी ने राज्यों की विकास रणनीतियों और प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के विजन के तहत राज्यों की GDP बढ़ाने के लिए कौशल विकास की अहमियत बताई। उन्होंने आपसी सहयोग, तकनीक, सरकारी योजनाओं के अच्छे क्रियान्वयन और लगातार निगरानी की जरूरत पर भी जोर दिया।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने विकसित और सशक्त उत्तराखंड के विजन को हासिल करने के लिए डेटा आधारित जिला योजना की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सेतु आयोग से अनुरोध किया कि वह इस पहल को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाए। यह सम्मेलन “विकसित भारत” के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है, जिसमें राज्यों को मजबूत बनाना, नए-नए विचारों को अपनाना और सरकारी योजनाओं की डिलीवरी को बेहतर बनाना मुख्य उद्देश्य रहा। केंद्र लगातार राज्यों को सलाह दे रहे हैं कि वे अपने यहां नीति आयोग जैसी संस्थाएं बनाएं, ताकि योजना आयोग की जगह ये नई संस्थाएं ले सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत सेतु आयोग के स्वागत भाषण से हुई, उसके बाद नीति आयोग और उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में बेहतर गवर्नेंस, डेटा पर आधारित फैसले, डिजिटल बदलाव और कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर समन्वय पर तकनीकी सत्र हुए। अलग-अलग राज्यों के SIT अधिकारियों के बीच बातचीत से साझा समस्याओं के समाधान और मिलजुल कर सोचने का मौका मिला। चर्चा के दौरान संस्थाओं को मजबूत करने और लोगों की क्षमता बढ़ाने के लिए आपस में जानकारी बांटने के तरीके तय किए गए। आगे बढ़े हुए राज्यों के अच्छे उदाहरणों से बाकी राज्यों को भी नए तरीके अपनाने में मदद मिलेगी। जमीन पर असर लाने वाली नीतियों को लागू करने के लिए ठोस एक्शन पॉइंट्स भी तय किए गए। यह सब प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के सपने को साकार करने की दिशा में राज्यों की सक्रिय भागीदारी को मजबूत करने के लिए किया गया है।

सेतु आयोग, उत्तराखंड का एक उभरता हुआ प्रमुख नीति अनुसंधान संस्थान (थिंक टैंक) है, जो राज्य के समग्र विकास के लिए कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। आयोग का मुख्य उद्देश्य है- नीति और ज़मीनी हकीकत के बीच की दूरी को पाटना, नवाचार और रिसर्च को बढ़ावा देना और सभी हितधारकों के बीच बेहतर तालमेल बनाना। आयोग ने कृषि सप्लाई चेन, किसान सलाह, बकरी पालन में नई तकनीक, महिला सशक्तिकरण, इलेक्ट्रिक वाहन नीति, आईटी इंडस्ट्री नीति, स्टार्टअप्स को बढ़ावा, कौशल विकास, शहरी प्रशासन और उच्च शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में काम शुरू किया है। सेतु आयोग का यह प्रयास राज्य में भागीदारी, नवाचार और असरदार नीति लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सम्मेलन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शत्रुघन सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

You Might Also Like

बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सूक्ष्मजीव नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय मंथन शुरू

उत्तराखंड में जंगल सफारी का नया गेट खुला 

हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 

पर्यटन ग्राम गंगी में पंहुचते ही गूंगे हुए मोबाइल 

TAGGED: Developed states are necessary for a developed India
Web Editor June 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डोमेस्टिक हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने पर कार्य करना होगा : गडकरी
Next Article उत्‍तराखंड में लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
उत्तराखंड February 20, 2026
बाढ़ से पहले ही चेतावनी देगा ‘फ्लड वॉच’ मोबाइल एप
देश-विदेश February 20, 2026
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सूक्ष्मजीव नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय मंथन शुरू
उत्तराखंड February 20, 2026
उत्तराखंड में जंगल सफारी का नया गेट खुला 
उत्तराखंड February 20, 2026

Recent Posts

  • बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
  • बाढ़ से पहले ही चेतावनी देगा ‘फ्लड वॉच’ मोबाइल एप
  • ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सूक्ष्मजीव नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय मंथन शुरू
  • उत्तराखंड में जंगल सफारी का नया गेट खुला 
  • हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,986)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,897)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,386)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,253)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,189)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?