By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगी दूरी
उत्तराखंड
उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 
क्राइम

केदारनाथ धाम आए तीर्थ यात्रियों से अभद्रता पर फाटा में होटल संचालक गिरफ्तार 

Web Editor
Last updated: 2025/06/25 at 6:55 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग : तीर्थ यात्रियों से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने केदारनाथ धाम के प्रमुख पडाव फाटा में होटल चलाने वाले एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर जेल दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि श्रद्धालुओ के साथ अभद्रता करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने अनुसार मंगलवार 24 जून को श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर राजस्थान से आये 26 यात्रियों के ग्रुप में से एक महिला ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज करायी। शिकायत में कहा गया कि महिला ने कहा कि वह 26 यात्रियों के ग्रुप के साथ केदारनाथ दर्शन को आई है। वे सभी फाटा के एक होटल में ठहरे हैं। शिकायत में कहा गया कि  23 जून को ही प्रातःकाल होने से पहले ही ये सभी केदारनाथ यात्रा पर निकल गये थे। जब 24 जून को दुबारा से होटल में आये तो होटल वालों द्वारा इनका होटल मेें रखा सामान भी बाहर फेंका था तथा इस बारे में पूछे जाने पर होटल संचालक इनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया व अत्यधिक हंगामा काटने लगा। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर चौकी फाटा से आवश्यक पुलिस बल सम्बन्धित मौके पर पहुंचा जहां पर देखा कि  होटल संचालक आकाश त्यागी द्वारा काफी शोर शराबा किया जा रहा था व किसी की सुनने को तैयार नहीं था। पुलिस के स्तर से समझाने का प्रयास करने पर भी वह नहीं मान रहा था। ऐसे में यह आवश्यक हो गया था कि इस व्यक्ति के विरूद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पुलिस के स्तर से इस व्यक्ति को शान्ति भंग करने के जुर्म में धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (पूर्व प्रचलित धारा 151 सीआरपीसी) के तहत गिरफ्तार करते हुए थाना गुप्तकाशी पर लाया गया। जहां से इसको मा0 न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।

गिरफ्तार हुए व्यक्ति का विवरण-
आकाश त्यागी पुत्र श्री नीरज त्यागी हाल निवासी/संचालक टू द वाईल्ड होटल मैखण्डा (फाटा) जिला रुद्रप्रयाग।
स्थायी पता – बी 710 बालमुकुन्द रेजिडेन्सी राजनगर, एक्सटेंशन, गाजियाबाद, उत्तर-प्रदेश।

इसके अतिरिक्त यात्रियों के साथ आये ट्रिप गाइड जिनके द्वारा अपने लाये हुए यात्रियों की व्यवस्था सही ढंग से करा पाने में असमर्थ रहे तथा होटल संचालक व यात्रियों के मध्य उपजे विवाद को निपटाने में नाकाम रहे, जबकि यात्रियों को इस ट्रिप/यात्रा से सम्बन्धित सारी जिम्मेदारी इनकी ही थी, इनके विरुद्ध भी उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 (क) के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
1- अंकित पुत्र श्री हीरा कान्त, निवासी भागलपुर, बिहार।
2- यश कार्तिकेय पुत्र श्री अमीर चन्द्र निवासी मोदीपुर, वेस्ट दिल्ली।

 

You Might Also Like

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

लिव-इन पार्टनर की हत्या मे आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

TAGGED: Hotel operator arrested in Phata for misbehaving with pilgrims visiting Kedarnath Dham
Web Editor June 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ईरान एक दो माह में फिर शुरू कर सकता है परमाणु कार्यक्रम : अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट
Next Article अपडेट ::केदारनाथ यात्रा : मलबा हटाने के बाद गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच वाहनों की आवाजाही शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड March 27, 2026
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड March 27, 2026
देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी
उत्तराखंड March 27, 2026
देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगी दूरी
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
  • चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
  • देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी
  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगी दूरी
  • उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,066)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,965)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,461)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,328)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,250)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?