उत्तरकाशी : आखिरकार दो सप्ताह तक चली खोजबीन के बाद यमुनोत्री धाम को जाने वाले पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आए यात्री का शव मिल गया। अभी एक और यात्री की तलाश जारी है। गौरतलब है कि हादसे में दो लोगों के शव मलबे से पहले ही निकाल लिए गए थे।
बीते माह 23 जून को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैंची के पास अचानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटना हुई थी, जिसमें चार यात्री दब गए थे। लापता यात्रियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और जिला पुलिस खोज अभियान चला रही है। सर्चिंग के दौरान लगभग दोपहर 1:30 बजे भगेली गाड़ यमुना नदी से एक शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। SDRF एवं जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।




