By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रदेश में तेजी से हो रहा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य, 52 प्रतिशत पैच वर्क पूरा 
Share
Notification Show More
Latest News
अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम
हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > प्रदेश में तेजी से हो रहा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य, 52 प्रतिशत पैच वर्क पूरा 
उत्तराखंड

प्रदेश में तेजी से हो रहा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य, 52 प्रतिशत पैच वर्क पूरा 

Web Editor
Last updated: 2025/10/11 at 11:20 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

CM Dhami Directs Officials to Make All Uttarakhand Roads Pothole-Free

 

देहरादून, 11 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश की सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें राज्य की जीवनरेखा हैं, इसलिए इनके रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जनपदों के प्रभारी सचिवों को अपने जिलों का नियमित भ्रमण कर जनता से संवाद स्थापित करने और विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त पुलों का शीघ्र निर्माण और नए पुलों के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि स्थानीय जनता को राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागों को कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय और सजगता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार और लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर

औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 

हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड

अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी

TAGGED: directing officials to make all state roads pothole-free soon. 52% patchwork is completed; remaining work to be expedited. Reconstruction in disaster-hit areas also prioritized., Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami chaired a high-level meeting
Web Editor October 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द की
Next Article प्रदेश के 840 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट एजुकेशन सिस्टम 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम February 14, 2026
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड February 14, 2026
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड February 13, 2026
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम February 13, 2026

Recent Posts

  • अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
  • मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
  • औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
  • एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
  • हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,972)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,887)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,379)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,243)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,178)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?