By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द की
Share
Notification Show More
Latest News
अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम
हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द की
उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द की

Web Editor
Last updated: 2025/10/11 at 10:08 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

UKSSSC Cancels Graduate Level Exam; CM Dhami Assures Fair Decision in Candidates’ Interest

देहरादून, 11 अक्टूबर 2025 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने और उसके कुछ प्रश्न सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आयोग ने यह बड़ा कदम उठाया। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा निरस्त करने का निर्णय आवश्यक था।

परीक्षा के शुरू होने के कुछ ही देर बाद तीन पन्ने व्हाट्सएप पर वायरल हो गए थे। जांच में सामने आया कि खालिद मलिक नाम के व्यक्ति ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को प्रश्नपत्र भेजे थे। इस पूरे प्रकरण में खालिद की बहन साबिया की भूमिका भी उजागर हुई है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पेपर लीक की जानकारी सामने आने के बाद प्रदेशभर में अभ्यर्थियों में रोष फैल गया। बेरोजगार संगठन के सदस्यों ने देहरादून के परेड ग्राउंड में धरना शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति का आश्वासन दिया, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने आंदोलन स्थगित किया। छात्रों की प्रमुख मांग परीक्षा निरस्त करने की थी, जिस पर आयोग ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी कर दिया।

इसी बीच, परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को अंतरिम रिपोर्ट सौंपी। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता वाले आयोग ने कम समय में कई जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों और संबंधित पक्षों से सुझाव लिए।

मुख्यमंत्री धामी ने आयोग के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सरकार अभ्यर्थियों के हित में हर संभव निर्णय लेगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में किसी भी परीक्षा में अनियमितता की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी ताकि अभ्यर्थियों का विश्वास भर्ती प्रणाली पर कायम रहे।

You Might Also Like

मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर

औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 

हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड

अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी

Web Editor October 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड अधीनस्थ चयन परीक्षा अनियमितता जांच आयोग ने सौंपी रिपोर्ट 
Next Article प्रदेश में तेजी से हो रहा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य, 52 प्रतिशत पैच वर्क पूरा 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम February 14, 2026
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड February 14, 2026
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड February 13, 2026
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम February 13, 2026

Recent Posts

  • अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
  • मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
  • औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
  • एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
  • हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,972)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,887)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,379)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,243)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,178)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?