By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: यूट्यूब देखकर बना स्नैचर, महिला की उड़ाई चेन
Share
Notification Show More
Latest News
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > यूट्यूब देखकर बना स्नैचर, महिला की उड़ाई चेन
क्राइम

यूट्यूब देखकर बना स्नैचर, महिला की उड़ाई चेन

Web Editor
Last updated: 2025/10/26 at 3:23 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

YouTube-Inspired Chain Snatcher Arrested in Dehradun | Police Solve City’s Only Snatching Case

देहरादून, 25 अक्टूबर 26 अक्टूबर 2025 : सोशल मीडिया की रील्स देखकर अपराध की राह पर चल पड़ा युवक आखिरकार दून पुलिस की सटीक रणनीति के जाल में फंस गया। इस वर्ष देहरादून में हुई एकमात्र चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पटेलनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

घटना 19 अक्टूबर की है, जब नयागांव से प्रेमनगर जा रही श्रीमती लक्ष्मी रावत की गले से बाबा फार्म के पास एक अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली थी। मामले में थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सुराग जुटाए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया और पहचान छिपाने के लिए पूरे रास्ते हेलमेट नहीं उतारा।

लगातार पतारसी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 अक्टूबर को बल्लूपुर के पास से शिवम उर्फ शुभम (22 वर्ष) पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी श्रीदेव सुमन नगर, बल्लूपुर रोड को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर चैन स्नेचिंग की रीलें देखकर प्रेरित हुआ था। अपने ऊपर चढ़े कर्ज को उतारने के लिए उसने यह वारदात की योजना बनाई थी। उसने घटना के दौरान नंबर प्लेट हटा दी थी और पूरे समय हेलमेट नहीं उतारा ताकि पहचान न हो सके।

एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम की तत्परता और रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई सोशल मीडिया से प्रेरित अपराधों पर लगाम लगाने का उदाहरण है।

You Might Also Like

दून में सरे बाजार युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत

बांग्लादेशी ममून ने कराया था रीना का धर्म परिवर्तन 

घनसाली में दो सड़क हादसे: एक की मौत, दूसरे को एसडीआरएफ ने बचाया

त्यूनी की युवती ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी से किया निकाह

TAGGED: Dehradun Police arrested a youth who learned chain snatching from YouTube and Instagram reels. The accused, involved in the city’s only 2025 chain snatching case, was caught with the stolen gold chain and motorcycle.
Web Editor October 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिल्ली के बच्चों को लेकर परिवार में दरार
Next Article डाग लवर्स ध्यान दें, बिना पट्टा या चेन के कुत्ता घुमाया तो ₹2000 जुर्माना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड February 8, 2026
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
  • उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,962)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,233)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?