By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य
Share
Notification Show More
Latest News
इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
स्वास्थ्य
सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
उत्तराखंड
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य
स्वास्थ्य

115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य

Web Editor
Last updated: 2025/11/05 at 2:59 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Urban Health & Wellness Centers to Transform Urban Healthcare in Uttarakhand: CM Dhami

 

115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य

काशीपुर, 5 नवंबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में पहली बार 82.50 करोड़ रुपये की लागत से 52 स्थानीय निकायों में 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जो शहरी गरीब परिवारों के स्वास्थ्य परिदृश्य को पूरी तरह बदल देंगे।

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को काशीपुर में उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष श्रृंखला के तहत आयोजित राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि इन अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से शहरी गरीबों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण, रोगों की समय पर पहचान और परामर्श जैसी सुविधाएँ एक ही छत के नीचे मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य निर्माण के समय जहाँ शहरी विकास विभाग का बजट मात्र 55 करोड़ रुपये था, वहीं आज यह बढ़कर 1300 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है — यह राज्य की प्राथमिकताओं में शहरी विकास के महत्व को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहलों ने उत्तराखण्ड के शहरों में जीवन स्तर को नया आयाम दिया है। काशीपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना, औद्योगिक हब और अरोमा पार्क जैसी योजनाएँ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी।

You Might Also Like

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

वाण में ताले में बंद सेहत की उम्मीदें 

शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है ओरिएंटल मेडिसिन एवं एक्यूपंक्चर

TAGGED: announcing 115 Urban Health & Wellness Centers across 52 municipalities to provide free primary healthcare to urban poor families., Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated the State Urban Development Conference in Kashipur
Web Editor November 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मूल निवास के मुद्दे पर सदन में खूब गरजे चमोली 
Next Article तस्कर से बरामद 22 इंच लंबा और 2.4 किलो वजनी दांत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
स्वास्थ्य February 10, 2026
सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
उत्तराखंड February 10, 2026
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड February 10, 2026
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड February 10, 2026

Recent Posts

  • इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
  • सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
  • केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
  • कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
  • रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,964)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,880)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,370)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,236)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,171)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?