By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
Share
Notification Show More
Latest News
सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
उत्तराखंड
नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
उत्तराखंड
युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
उत्तराखंड
मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
उत्तराखंड
हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड

रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत

Web Editor
Last updated: 2026/02/10 at 2:36 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Modern Three-Aspect Railway Signaling System to Improve Safety in Uttarakhand

देहरादून, 10 Feburary 2026। उत्तराखंड में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में भारतीय रेलवे ने सिग्नलिंग आधुनिकीकरण कार्यक्रम को तेज कर दिया है। इसके तहत छोटे रेलवे स्टेशनों और लेवल क्रॉसिंग पर लंबे समय से प्रचलित टू-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम को हटाकर आधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल लगाए जा रहे हैं। इस बदलाव से रेल सुरक्षा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
राज्य के कई छोटे स्टेशनों और रेलवे फाटकों पर अब तक केवल लाल और हरी बत्ती वाले टू-आस्पेक्ट सिग्नल कार्यरत थे। इस व्यवस्था में लोको पायलट को खतरे की जानकारी तब मिलती थी, जब ट्रेन सिग्नल के काफी नजदीक पहुंच जाती थी। नई व्यवस्था में लगाए जा रहे थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल में लाल, पीली और हरी तीनों लाइट शामिल हैं। पीली बत्ती पहले ही चेतावनी दे देती है कि आगे सिग्नल लाल हो सकता है, जिससे लोको पायलट समय रहते गति नियंत्रित कर सकते हैं और अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति से बचा जा सकता है।
उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में यह सुधार विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां कोहरा, बरसात और सीमित ट्रैक क्षमता जैसी परिस्थितियां रेल संचालन को चुनौतीपूर्ण बनाती हैं। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और काठगोदाम जैसे प्रमुख जंक्शनों के साथ-साथ आसपास के छोटे स्टेशनों पर सिग्नलिंग सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक किया जा रहा है, ताकि यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों का संचालन भी सुरक्षित और सुचारू रूप से हो सके।
रेल मंत्रालय के अनुसार, सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थ्री-आस्पेक्ट सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग जैसी आधुनिक प्रणालियों से दुर्घटनाओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी आएगी और लोको पायलट को हर स्थिति में स्पष्ट संकेत मिल सकेंगे।
बॉक्स
ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम भी लागू
देशभर में 6,625 रूट किलोमीटर में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे लाइन क्षमता और सुरक्षा दोनों में वृद्धि हुई है। पावर सप्लाई, ट्रांसमिशन मीडिया और डिटेक्शन सिस्टम में रिडंडेंसी से सिग्नल फेलियर की आशंका भी कम हुई है। नियमित रखरखाव, सख्त प्रोटोकॉल और कर्मचारियों की प्रशिक्षण व्यवस्था के चलते पिछले 11 वर्षों में सिग्नलिंग फेलियर में लगभग 58 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

You Might Also Like

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क

युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी

मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर

हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति

TAGGED: and reliability., efficiency, Indian Railways is upgrading rail lines in Uttarakhand with modern three-aspect signaling and automatic block systems to enhance train safety
Web Editor February 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
Next Article कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
उत्तराखंड August 10, 2026
नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
उत्तराखंड August 10, 2026
युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
उत्तराखंड August 10, 2026
मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
उत्तराखंड August 9, 2026

Recent Posts

  • सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
  • नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
  • युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
  • मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
  • हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,896)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,749)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,231)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,131)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,948)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?