By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड
हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज
उत्तराखंड
ग्राफिक एरा में सेवा का संकल्प: 280 युवाओं ने किया रक्तदान
उत्तराखंड
भूस्खलन जोनों के उपचार को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी सहायता
उत्तराखंड
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड

कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/02/09 at 5:44 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Kumbh Mela 2027 Preparations to Be Completed by October: CM Dhami

देहरादून, 09 February 2026 । पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला–2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य अक्तूबर माह तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ से जुड़ी कोई भी फाइल शासन स्तर पर लंबित न रहे और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।
सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ क्षेत्र में प्रस्तावित सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरे हों। इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें और प्रगति की सतत समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित कुंभ मेले का आयोजन है। मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, पार्किंग, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर अलग से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश
वन विभाग से संबंधित प्रकरणों में त्वरित अनुमतियां सुनिश्चित की जाएं। अन्य राज्यों के साथ परस्पर समन्वय स्थापित किया जाए।
आवास, टेंट सिटी और ठहराव की व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों।
मेला क्षेत्र में अस्थायी अस्पताल और मोबाइल मेडिकल टीमों की तैनाती हो।

24 घंटे में टेक्निकल पद भरने के आदेश
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए आवश्यक टेक्निकल पदों पर 24 घंटे के भीतर नियुक्तियां की जाएं। साथ ही कुंभ क्षेत्र के सभी पुलों का ऑडिट, घाटों का सौंदर्यीकरण एवं आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण कराया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरकी पैड़ी सहित सभी प्रमुख घाटों पर स्नान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के लिए व्यापक कार्ययोजना, पर्याप्त शौचालय, पेयजल, सुरक्षा बलों व जल पुलिस की तैनाती तथा ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी के निर्देश दिए।
अखाड़ों को समय पर भूमि आवंटन
धामी ने अखाड़ों को समय पर भूमि आवंटन सुनिश्चित करने, संत समाज व स्थानीय लोगों से समन्वय बढ़ाने और अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज

ग्राफिक एरा में सेवा का संकल्प: 280 युवाओं ने किया रक्तदान

भूस्खलन जोनों के उपचार को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी सहायता

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी

उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना

TAGGED: and crowd management., and strengthen security, ensure no pending files, maintain construction quality, sanitation, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami directed officials to complete all Kumbh Mela 2027 preparations by October
Web Editor February 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड February 9, 2026
हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज
उत्तराखंड February 9, 2026
ग्राफिक एरा में सेवा का संकल्प: 280 युवाओं ने किया रक्तदान
उत्तराखंड February 9, 2026
भूस्खलन जोनों के उपचार को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी सहायता
उत्तराखंड February 9, 2026

Recent Posts

  • कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
  • हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज
  • ग्राफिक एरा में सेवा का संकल्प: 280 युवाओं ने किया रक्तदान
  • भूस्खलन जोनों के उपचार को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी सहायता
  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,964)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,369)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,234)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,171)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?