Another Shooting Shocks Dehradun: Property Dealer Shot Dead Near Rajpur Road
देहरादून, 13 February 2026 । राजधानी देहरादून एक बार फिर गोलीकांड से दहल उठी है। दो दिन पहले गैस एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि शुक्रवार सुबह राजपुर रोड क्षेत्र में स्टोन क्रशर संचालक की हत्या ने शहर में दहशत फैला दी।
जानकारी के अनुसार राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे स्टोन क्रशर संचालक पर तीन अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसा दीं। हमले में विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


