By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जुआ-सट्टे से कमाई गई अवैध संपत्ति होगी कुर्क
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जुआ-सट्टे से कमाई गई अवैध संपत्ति होगी कुर्क
उत्तराखंड

जुआ-सट्टे से कमाई गई अवैध संपत्ति होगी कुर्क

Web Editor
Last updated: 2026/03/07 at 2:43 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Uttarakhand Cabinet Approves Public Gambling Prevention Bill 2026

देहरादून, 07 March 2026 । उत्तराखंड सरकार ने राज्य में जुआ और सट्टेबाजी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने ‘सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक-2026’ लाने का निर्णय लिया है। इस कानून के लागू होने के बाद जुआ खेलने, सट्टेबाजी करने और द्यूत घर संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुए से अर्जित अवैध संपत्ति को कुर्क और जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है।
सूत्रों के अनुसार सरकार का उद्देश्य राज्य में तेजी से बढ़ रही जुआ और सट्टेबाजी की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और इससे जुड़े संगठित गिरोहों पर शिकंजा कसना है। प्रस्तावित विधेयक के तहत सहायक उपनिरीक्षक (ASI) या उससे ऊपर के पुलिस अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते पाए जाने पर बिना वारंट गिरफ्तारी करने का अधिकार दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस को संदिग्ध स्थानों पर तलाशी लेने और अवैध सामग्री जब्त करने की भी अनुमति होगी।
सरकार का मानना है कि इस कानून के लागू होने से जुआ-सट्टे से उत्पन्न सामाजिक और आर्थिक समस्याओं पर नियंत्रण लगेगा। साथ ही संगठित रूप से संचालित अवैध द्यूत अड्डों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी।
हालांकि राज्य सरकार को यह अधिकार भी रहेगा कि आवश्यकता पड़ने पर राजपत्र में अधिसूचना जारी कर किसी विशेष गतिविधि, मेले या बाजार को इस कानून के कुछ प्रावधानों से छूट दी जा सके। सरकार के अनुसार यह प्रावधान पारंपरिक आयोजनों और मेलों को ध्यान में रखते हुए रखा गया है।
मजिस्ट्रेट करेंगे सुनवाई
प्रस्तावित विधेयक में जुए से जुड़े सभी अपराधों को संज्ञेय श्रेणी में रखने का प्रावधान किया गया है। यानी ऐसे मामलों में पुलिस सीधे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर सकेगी। इन मामलों की सुनवाई उस क्षेत्र के मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी, जहां अपराध हुआ होगा।
सरकार का कहना है कि नए कानून का उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना और समाज को जुआ-सट्टे के दुष्प्रभावों से बचाना है।

You Might Also Like

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 

निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज

धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

TAGGED: allowing strict action against gambling and betting, including seizure of illegal property earned through such activities., The Uttarakhand cabinet has decided to introduce the Public Gambling Prevention Bill 2026
Web Editor March 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एमडीडीए
Next Article UPSC ; सेल्फ स्टडी से अनुज ने पाया मुकाम,  मिली 69वीं रैंक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (11,821)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (10,215)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (9,689)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (9,431)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (9,164)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?