By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
Share
Notification Show More
Latest News
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड
SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
उत्तराखंड
श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड

आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget

Web Editor
Last updated: 2026/03/09 at 3:13 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Budget 2026: CM Pushkar Singh Dhami to Present ₹1.11 Lakh Crore Budget in Gairsain

 

गैरसैंण, 09 March2026। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत् आज से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में राज्य का बजट पेश करेंगे। रविवार को आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में दो दिवसीय सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सदन में नौ विधेयक भी पेश किए जाएंगे।
चुनावी वर्ष में आयोजित हो रहा यह बजट सत्र राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। अनुमान है कि इस बार सरकार करीब एक लाख 11 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत कर सकती है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक हो सकता है।
सत्र की शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह के अभिभाषण से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगे। सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने बजट को रणनीतिक तरीके से तैयार किया है। इसके माध्यम से सरकार विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को नई गति देने का प्रयास करेगी।
दूसरी ओर विपक्ष भी सरकार को घेरने की तैयारी में है। महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष सदन में सरकार पर हमला बोल सकता है। ऐसे में बजट सत्र के दौरान तीखी बहस और हंगामे की संभावना भी जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी माहौल के बीच पेश होने वाला यह बजट न केवल राज्य की आर्थिक दिशा तय करेगा, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों की भी झलक देगा।
बॉक्स: गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष
बजट सत्र में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित सभी मंत्री और विधायक गैरसैंण पहुंच चुके हैं। सत्र को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बॉक्स: पहले दिन ही पेश होगा बजट
उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार होगा जब बजट सत्र के पहले ही दिन बजट पेश किया जाएगा। सामान्यतः सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होता है और अगले दिन बजट पेश किया जाता है।
बॉक्स: गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस संभव
संभावना जताई जा रही है कि चुनावी वर्ष को देखते हुए बजट में गरीब, युवा, किसान (अन्नदाता) और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं। रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं, कृषि प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर सरकार का विशेष ध्यान रह सकता है। इसके साथ ही सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड

श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश

ग्लूकोमा से बचाव के लिए निकाली वॉकाथॉन, नियमित नेत्र जांच का दिया संदेश

हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

TAGGED: farmers, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami will present the state budget 2026 in the Gairsain Assembly session. The budget is expected to be around ₹1.11 lakh crore with focus on youth, women and development.
Web Editor March 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
Next Article हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम March 9, 2026
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड March 9, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड March 9, 2026
SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
उत्तराखंड March 9, 2026

Recent Posts

  • हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
  • आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
  • श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,028)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,932)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,418)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,288)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,214)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?