World Water Day 2026 at SRHU: Students Take Pledge for Water Conservation
डोईवाला, 24 मार्च 2026। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में विश्व जल दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि पानी की हर बूंद को बचाना केवल जरूरत नहीं, बल्कि समाज में समानता स्थापित करने की दिशा में भी अहम कदम है।
वाटर एंड सैनिटेशन विभाग के आयोजन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण और इसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ ली। विशेषज्ञों ने कहा कि जल संकट केवल पर्यावरणीय चुनौती नहीं, बल्कि सामाजिक और लैंगिक समानता से भी जुड़ा मुद्दा है। सुरक्षित जल तक पहुंच महिलाओं और वंचित वर्गों के सम्मान व स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी और विचार-विमर्श के माध्यम से जल संरक्षण के उपायों पर अपनी रचनात्मक भागीदारी दिखाई। विद्यार्थियों ने जागरूकता दूत बनकर समाज में जल के समान वितरण का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। छात्रों ने तय किया कि वे खुद पानी बचाने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे, ताकि भविष्य सुरक्षित रह सके। जागरूकता विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस पर छात्रों ने नाट्य मंचन कर ऑप्टिशियन और ऑप्टोमेट्रिस्ट के अंतर को समझाया। प्रिंसिपल डॉ. रेनू धस्माना ने आंखों की देखभाल को जरूरी बताया।




