By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
Share
Notification Show More
Latest News
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड
उत्तराखंड
केदारनाथ पैदल मार्ग पर ‘बर्फ के पहाड़’ से जंग, 60 श्रमिकों की टीम डटी
उत्तराखंड
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
उत्तराखंड

शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर

Web Editor
Last updated: 2026/03/28 at 6:34 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Uttarakhand LPG Supply Update: Two Commercial Cylinders Allowed for Weddings

देहरादून, 29 March 2026 । राज्य में गैस आपूर्ति को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव एवं आयुक्त आनंद स्वरूप ने जानकारी दी कि शादी-ब्याह जैसे विशेष आयोजनों के लिए उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से दो अतिरिक्त व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित उपभोक्ताओं को अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा।
शनिवार को रिंग रोड स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयुक्त कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में तेल एवं एलपीजी की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। विभाग ने व्यावसायिक सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने के कदम भी उठाए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक घबराहट में गैस की बुकिंग न करें।
आयुक्त ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए समय-सीमा तय की गई है—ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन। पर्वतीय इलाकों में तेल और गैस की आपूर्ति तीनों प्रमुख कंपनियों के माध्यम से जारी है। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद आपूर्ति बढ़ाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में पांच कंपनियां प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए स्वीकृत की जा चुकी हैं।
हालांकि, वर्तमान में राज्य में करीब 2.68 लाख कनेक्शनों का बैकलॉग बना हुआ है, लेकिन विभाग का दावा है कि स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और आने वाले समय में यह बैकलॉग स्वतः कम हो जाएगा। इसी के चलते फिलहाल नए गैस कनेक्शनों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।
चारधाम यात्रा को देखते हुए विशेष तैयारियां भी की जा रही हैं। सचिव ने बताया कि पर्यटन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा मार्गों पर गैस की अतिरिक्त मांग का आकलन किया जा रहा है। जिलाधिकारियों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं, ताकि केंद्र सरकार को अतिरिक्त आपूर्ति के लिए प्रस्ताव भेजा जा सके। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक गैस उपलब्ध कराने की योजना है।
इसके अलावा वैकल्पिक ईंधन के रूप में पिरूल (चीड़ की पत्तियों) के ब्रिकेट तैयार करने की दिशा में भी काम जारी है, जिससे ऊर्जा के अन्य स्रोत विकसित किए जा सकें।

बॉक्स: अतिरिक्त मांग का प्रस्ताव केंद्र को जाएगा
चारधाम यात्रा के दौरान एलपीजी और व्यावसायिक गैस की बढ़ती जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार को अतिरिक्त आपूर्ति का प्रस्ताव भेजा जाएगा। खाद्य विभाग इस प्रक्रिया में समन्वयक की भूमिका निभाएगा और सभी जिलों से मांग का आंकलन कराया जा रहा है।

बॉक्स: 4478 निरीक्षण, कई जगह कार्रवाई
राज्यभर में अब तक 4478 निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 87 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 15 मुकदमे दर्ज हुए, सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और 811 सिलेंडर जब्त किए गए। साथ ही 85,100 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

You Might Also Like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर ‘बर्फ के पहाड़’ से जंग, 60 श्रमिकों की टीम डटी

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील

TAGGED: Uttarakhand government allows two commercial LPG cylinders for weddings amid improving supply. Authorities ensure steady LPG availability and plan extra supply for Char Dham Yatra.
Web Editor March 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड
Next Article एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड March 28, 2026
शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
उत्तराखंड March 28, 2026
चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड
उत्तराखंड March 28, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर ‘बर्फ के पहाड़’ से जंग, 60 श्रमिकों की टीम डटी
उत्तराखंड March 28, 2026

Recent Posts

  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
  • शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
  • चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर ‘बर्फ के पहाड़’ से जंग, 60 श्रमिकों की टीम डटी
  • दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,070)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,967)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,468)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,337)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,254)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?