By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
Share
Notification Show More
Latest News
पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड

कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील

Web Editor
Last updated: 2026/06/26 at 4:37 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Pantnagar,  26 June 2026। संभावित कमजोर मॉनसून और एल नीनो के असर को देखते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के आकलन के अनुसार इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर चुकी है।

शुक्रवार को रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों को किसी भी स्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल ऋण मिल सके। साथ ही राज्यों को पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि मौसम प्रतिकूल रहता है तो किसानों को वैकल्पिक फसलों के बीज समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कम वर्षा और संभावित सूखे की स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत कंटीजेंसी प्लान तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव को कम करना है।

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सलाह दी कि जहां नहर या अन्य सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहां धान जैसी अधिक पानी वाली फसलें उगाई जा सकती हैं। वहीं वर्षा आधारित क्षेत्रों में ऐसी फसलों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिन्हें कम पानी की आवश्यकता होती है और जो कम वर्षा में भी बेहतर उत्पादन दे सकें।

फसल चक्र में बदलाव की सलाह

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बदलते मौसम और एल नीनो की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए फसल चक्र में बदलाव समय की मांग है। उन्होंने किसानों से स्थानीय कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार बुवाई की योजना बनाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मौसम की चुनौती चाहे जितनी बड़ी हो, केंद्र सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आजीविका सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

You Might Also Like

पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी

नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 

पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

TAGGED: El Niño Impact, Shivraj Singh Chouhan Warns Farmers Over Weak Monsoon
Web Editor June 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
Next Article नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड June 26, 2026
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड June 26, 2026
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड June 26, 2026
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड June 23, 2026

Recent Posts

  • पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
  • नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
  • कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
  • टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
  • पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,284)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,146)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,638)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,568)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,400)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?