By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड
बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
देश-विदेश
मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड

उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 

Web Editor
Last updated: 2026/07/25 at 5:02 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, july 2026। उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष अब केवल लोगों की जान का जोखिम नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है। वन विभाग के अध्ययन के अनुसार वर्ष 2011 से 2025 के बीच 63,478 मवेशी बाघ, गुलदार और अन्य वन्यजीवों का शिकार बने। यानी प्रदेश में हर वर्ष औसतन 4,534 मवेशी वन्यजीवों के हमलों में मारे जा रहे हैं। इससे पशुपालन पर निर्भर हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 71.05 प्रतिशत हिस्सा वनाच्छादित है। ऐसे में जंगलों से सटे गांवों में रहने वाले किसान और पशुपालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बाघ और गुलदार गाय, भैंस, बैल, भेड़ और बकरियों को लगातार निशाना बना रहे हैं। कई क्षेत्रों में लगातार हो रहे हमलों के कारण लोग अब पशुपालन बढ़ाने से भी हिचकने लगे हैं।

अध्ययन में यह भी सामने आया है कि अप्रैल 2011 से मार्च 2025 के बीच 18,994 फसल क्षति की घटनाएं दर्ज हुईं। यानी हर साल औसतन 1,356 मामलों में किसानों की फसलें जंगली सूअर, बंदर, लंगूर, हाथी और अन्य वन्यजीवों से बर्बाद हुईं। धान, मक्का, गेहूं, सब्जियां और अन्य नकदी फसलें सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं, जिससे किसानों की आय और खेती की लाभप्रदता पर असर पड़ रहा है।

वन विभाग की रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2020-21 के बाद हालात और गंभीर हुए हैं। अब प्रतिवर्ष 5,000 से 6,500 तक मवेशी वन्यजीवों के हमलों का शिकार बन रहे हैं। विशेषज्ञ इसके पीछे प्राकृतिक आवासों पर बढ़ता दबाव और जंगलों के आसपास मानव गतिविधियों के विस्तार को प्रमुख कारण मानते हैं।

अपर प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) विवेक पांडेय के अनुसार राज्य सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए आधुनिक निगरानी तकनीक, सौर ऊर्जा आधारित सुरक्षा प्रणाली, मजबूत बाड़, त्वरित मुआवजा व्यवस्था और स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना है कि इन उपायों से ग्रामीणों, पशुधन और फसलों की सुरक्षा को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश

बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स

ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी

गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार

TAGGED: 534 Livestock Killed Every Year, Uttarakhand Human-Wildlife Conflict: 4
Web Editor July 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड July 25, 2026
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड July 25, 2026
बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
देश-विदेश July 25, 2026
मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized July 25, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
  • बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
  • मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
  • AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,431)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,289)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,788)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,733)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,527)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?