By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया विश्व आईवीएफ दिवस
Share
Notification Show More
Latest News
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया विश्व आईवीएफ दिवस
उत्तराखंड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया विश्व आईवीएफ दिवस

Web Editor
Last updated: 2024/07/25 at 12:00 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून :  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आईवीएफ विभाग में विश्व आईवीएफ दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। 1978 में इंग्लैंड में आज ही के दिन आईवीएफ तकनीक से दुनिया के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। हर वर्ष 25 जुलाई को विश्व आईवीएफ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आईवीएफ विभाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बांझपन से जुझ रहे निसंतान दम्पत्तियों, विभिन्न प्रकार की तकनीकों (आईयूआई, आईवीएफ, आईसीएसआई) से पैदा हुए बच्चों व उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। अभिभावकों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आईवीएफ विभाग से जुड़े अपने संस्मरण सांझा किए। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के आईवीएफ विभाग के डाॅक्टरों और स्टाफ को बेहतर सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

गुरुवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आईवीएफ विभाग के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ विनीता गुप्ता एवम् आईवीएफ विभाग की इंचार्ज डाॅ आकृति गुप्ता एवम् डाॅ अर्चना टण्डन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बांझपन से जुझ रहे निसंतान दम्पत्तियों , विभिन्न प्रकार से तकनीकों (आईयूआई, आईवीएफ, आईसीएसआई) से 70 से अधिक पैदा हुए बच्चों एवम् उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों के अभिभावकों ने अपने नन्हें मुन्नों के साथ केक काटकर इस पल को यादगार बनाया। आईवीएफ विभाग की ओर से बच्चों को उपहार वितरित किए गए।

इस अवसर पर डाॅ आकृति गुप्ता ने कहा कि आईवीएफ का अर्थ इन विर्टो फर्टिलाइजेशन होता है। इसे आम बोलचाल में टैस्ट ट्यूब बेबी भी कहते हैं। यह प्राकृतिक तौर पर गर्भधारण में विफल हुए दम्पत्तियों के लिए गर्भधारण का कृत्रिम माध्यम होता है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आईवीएफ उपचार की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में एम्ब्रोलोजिस्ट अजीत शर्मा, एवम् स्टाफ प्रिंयंका, पूजा, उषा, प्रीति, नेहा व पीआरओ सिमरन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व आईवीएफ विभाग के स्टाफ ने भाग लिया।

You Might Also Like

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश

अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

TAGGED: Fanfare in Shri Mahant Indiresh Hospital World IVF Day celebrated from
Web Editor July 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नगर निगम की भूमि का सौदा करने के आरोपी पार्षद पति के खिलाफ मुकदमा
Next Article कल दून मे भारी बारिश की चेतावनी, एक से 12वीं तक के सभी स्‍कूलों में अवकाश घोषित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड April 29, 2026
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड April 29, 2026
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
  • मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,132)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,019)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,527)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,406)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?