By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
उत्तराखंड
23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
उत्तराखंड
नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
Uncategorized
दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
उत्तराखंड
गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
उत्तराखंड

जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/11/07 at 3:24 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun,  08 November 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देशवासियों के घरों में दीपावली के दीये सैनिकों के त्याग, साहस और समर्पण के कारण रोशन हैं। जब लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाते हैं, उस समय देश के जवान सीमाओं पर डटे रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। सैनिकों का यही समर्पण देश के करोड़ों लोगों की खुशियों और सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री शनिवार को गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों और अधिकारियों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साहस, शौर्य और राष्ट्रसेवा के प्रति आभार जताया।

धामी ने अपने सैनिक परिवार से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका जन्म एक सैनिक परिवार में हुआ है। उनके पिता ने सेना में रहते हुए उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के संस्कार दिए। पिता से गढ़वाल रेजीमेंट के वीर सैनिकों की शौर्यगाथाएं सुनने को मिलती थीं। इनमें 1962 के भारत-चीन युद्ध में नूरानांग मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाने वाले महावीर चक्र विजेता अमर शहीद जसवंत सिंह रावत की वीरता की कहानी प्रमुख थी। आज उसी रेजीमेंट के जवानों के बीच दीपावली मनाना उनके लिए गर्व और भावुकता का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम का काम लगभग पूरा हो चुका है। यह देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान और स्मृति का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट का इतिहास वीरता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपराओं से भरा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की मजबूत सैन्य शक्ति और सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का संदेश दिया है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, पुल व सुरंगों के निर्माण से सेना की क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। साथ ही शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आवेदन की समयसीमा भी दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी गई है।

You Might Also Like

23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न

दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता

ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज

केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान

TAGGED: Dhami Celebrates Diwali with Garhwal Regiment Soldiers
Web Editor November 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
उत्तराखंड November 7, 2026
23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
उत्तराखंड November 7, 2026
नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
Uncategorized November 7, 2026
दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
उत्तराखंड November 5, 2026

Recent Posts

  • जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
  • 23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
  • नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
  • दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,204)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (18,872)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,381)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (17,800)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,409)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?