By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चेन स्‍नेचिंग गिरोह के दो सदस्‍य चढे पुलिस के हत्‍थे, कांवडियों के वेश में देते थे घटना को अंजाम
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड
फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
उत्तराखंड
एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
देश-विदेश
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
उत्तराखंड
बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > चेन स्‍नेचिंग गिरोह के दो सदस्‍य चढे पुलिस के हत्‍थे, कांवडियों के वेश में देते थे घटना को अंजाम
क्राइम

चेन स्‍नेचिंग गिरोह के दो सदस्‍य चढे पुलिस के हत्‍थे, कांवडियों के वेश में देते थे घटना को अंजाम

Web Editor
Last updated: 2024/08/04 at 10:30 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : देहरादून के अलग-अलग स्थानो पर हुई चेन स्नैचिंग की 03 घटनाओ का खुलासा करते हुए पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के 02 सदस्य गिरफ़तार कर लिए। अभियुक्तों द्वारा कावड़ियों की भीड का फायदा उठाकर कावड़ियों के भेष में दिया जाता था घटनाओ को अजांम। पुलिस के अनुसार पुलिस से बचने के लिये कॉवडियो के झुंड में हो जाते थे शामिल।

एक अगस्‍त को लक्ष्मी सेमवाल पत्नी बृजमोहन सेमवाल, निवासी 30 शास्त्री एनक्लेव नेहरूकॉलोनी देहरादून द्वारा 112 पर सूचना दी कि शांति एनक्लेव मेन गेट के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उनके गले से सोने की चैन छीनकर भाग गए हैं। सूचना पर तत्काल थाना नेहरु कॉलोनी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा पीडिता से घटना को अजांम देने वाले अभियुक्तो के हुलिए तथा घटना के बाद उनके भागने के रास्तों के सम्बंध में जानकारी जुटायी गई तथा वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरूकालोनी में मु0अ0सं0-250/24 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।

दिनदहाडे हुई चैन स्नेचिंग की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना केे अनावरण हेतु थानाध्यक्ष नेहरुकालोनी को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर थानाध्यक्ष नेहरूकालोनी द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सीसीटीवी से प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियो के हुलिये की पहचान हेतु मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी हेतु पुलिस टीमों को गैर जनपद/ प्रांत ( हरिद्वार/ सहारनपुर /मुजफ्फरनगर ) रवाना किया गया।

घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा सर्विलांस के साथ-साथ मैनुअल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, जिससे दिनांक 03/08 /2024 को मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को चैन लूट की घटना में शामिल दोनों अभियुक्तो के पुनः किसी घटना को अजांम देने के लिये देहरादून वापस आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीमो द्वारा तत्काल अलग-अलग स्थानो पर अभियुक्तों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को घटना में शामिल दोनो अभियुक्तों (1) गुरमीत पुत्र राजेश नि0 टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार तथा (2) विजेन्द्र पुत्र करम सिंह नि0 टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को दूधली रोड से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई, अभियुक्तो की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से घटना में लूटी गई दो चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ विवरण :-

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा नेहरू कॉलोनी/डोईवाला व रायवाला में चेन लूट की घटनाओ को अंजाम दिया गया था, उक्त सभी घटनाओं में अभियुक्त द्वारा कांवड़ियों जैसा भेष बनाया था, जिससे घटनाओं के बाद वे पुलिस को आसानी से चकमा दे सके, गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के कब्जे से जो दो सोने की चेन बरामद हुई थी, उनमे से एक चेन अभियुक्त गुरमीत और विजेंदर द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से दिनांक 01/08/2024 को तथा दूसरी चेन थाना रायवाला क्षेत्र से उपरोक्त दोनों अभियुक्तों ने ही दिनांक 02/08/2024 को एक बृद्ध व्यक्ति से लूटी गई थी, जिसके सम्बन्ध मे थाना रायवाला मे मु0अ0सं0 163/24 धारा 304(2) बी.एन.एस. पंजीकृत है।

पूछताछ मे अभियुक्त गुरमीत द्वारा बताया गया कि उपरोक्त घटनाओं के अलावा उसके द्वारा अपने 02 अन्य साथियों राहुल व विकास के साथ मिलकर डोईवाला क्षेत्र में दिनांक 25-07-24 को चैन लूट की घटना को अजांम दिया था, घटना में लूटी गई चैन को उसके साथी राहुल ने कही बेच दिया था, उक्त घटना में अभियुक्त गुरमीत के हिस्से में ₹ 20000/- आए थे, जिसे गुरमीत द्वारा डाउन पैमेंट देकर हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल खरीदी गई थी। उपरोक्त हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल से ही अभियुक्त गुरमीत एंव विजेन्द्र द्वारा नेहरू कॉलोनी व रायवाला मे लूट की घटनाओे को अजांम दिया गया था। अभियुक्त राहुल और विकास वांछित है।

लूट की घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों राहुल व विकास की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- गुरमीत पुत्र राजेश निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार
2-विजेंदर पुत्र करम सिंह निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: Two members of the chain snatching gang were caught by the police
Web Editor August 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदार घाटी में मदद को सेना भी उतरी, वाश आउट एरिया में बनाएगी पुल
Next Article मुन्ना भाई आया दून पुलिस की गिरफ्त में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड February 21, 2026
फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
उत्तराखंड February 21, 2026
एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
देश-विदेश February 21, 2026
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
उत्तराखंड February 21, 2026

Recent Posts

  • MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
  • फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब
  • एक अप्रैल  से टोल प्लाजा पर बंद हो सकता है नकद भुगतान 
  • 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
  • बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,993)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,900)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,389)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,257)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,194)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?