By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Share
Notification Show More
Latest News
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized

पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी

Web Editor
Last updated: 2026/10/16 at 4:19 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

New Delhi,  16 october 2026 । मेरठ के चर्चित सांप कांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर (एडीजे-12) की अदालत ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या के दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दोनों ने अमित की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव के पास सांप छोड़ दिया था, ताकि मौत को सर्पदंश का मामला दिखाया जा सके।

दोनों दोषियों को सात अक्टूबर को हत्या का दोषी ठहराया गया था। शुक्रवार को सजा सुनाए जाने के दौरान उन्हें जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को फांसी की सजा सुनाई।

553 दिन, 87 तारीखें और 12 गवाह

मामले की सुनवाई 553 दिनों तक चली। इस दौरान अदालत में 87 तारीखें लगीं और 12 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अपना पक्ष रखा। अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड सुनाया।

पति की मौत को सर्पदंश दिखाने की कोशिश

यह मामला 12 अप्रैल 2025 को सामने आया था, जब अमित कश्यप अपने घर में मृत पाए गए थे। शव के पास सांप मिलने से शुरुआत में मौत को सर्पदंश से जोड़कर देखा गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली। जांच के दौरान हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, हत्या के बाद शव के पास सांप छोड़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई थी।

फैसले के बाद भावुक हुईं अमित की मां

अदालत का फैसला सुनने के बाद अमित की मां मुनेश और सरकारी वकील फरजाना मकसूद अहमद भावुक हो गईं। वादी पक्ष के अधिवक्ता बलराज सिंह ने कहा कि वह शुरुआत से ही दोनों दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग कर रहे थे। इस फैसले के बाद मेरठ का चर्चित सांप कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

You Might Also Like

सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

TAGGED: Amar Deep Get Death Sentence, Meerut Snake Murder Case: Ravita
Web Editor October 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized October 16, 2026
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड October 16, 2026
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड October 16, 2026
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड October 15, 2026

Recent Posts

  • पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
  • रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
  • फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,861)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (13,756)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (12,963)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,361)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (11,987)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?