By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Share
Notification Show More
Latest News
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized

वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे

Web Editor
Last updated: 2026/10/17 at 7:38 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 17 october 2026 । जंगलों के बीच से गुजरने वाले हाईवे अब वन्यजीवों की आवाजाही में बाधा नहीं बनेंगे। हाथी, बाघ, तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों को सड़क पार करने के दौरान होने वाले खतरे से बचाने के लिए देशभर में विशेष संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से राष्ट्रीय राजमार्गों पर 2150 से अधिक ऐसी संरचनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें कई का निर्माण पूरा हो चुका है। इन उपायों का उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

एनएचएआई ने वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों पर एक विशेष दस्तावेज तैयार किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में इसका अनावरण किया। दस्तावेज के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपायों पर करीब 19,700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

अंडरपास और ओवरपास से जंगलों को जोड़ने की पहल

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और वन्यजीवों की आवाजाही के बीच संतुलन बनाने के लिए अंडरपास, ओवरपास, सुरंग, ऊंचे पुल और वन्यजीव अनुकूल पुलिया बनाई जा रही हैं। इनकी मदद से जंगली जानवर सड़क पर आए बिना हाईवे के एक ओर से दूसरी ओर जा सकेंगे। पेड़ों की ऊपरी शाखाओं के बीच आवाजाही करने वाले वन्यजीवों के लिए कैनोपी क्रॉसिंग जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं।

 

वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए कैमरा ट्रैप का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गति नियंत्रण के उपायों के साथ चेतावनी संकेतक लगाए जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को वन्यजीवों की संभावित मौजूदगी के प्रति सतर्क किया जा सकेगा और जानवरों के साथ वाहनों की टक्कर की आशंका कम होगी।

विभिन्न संरचनाओं पर हजारों करोड़ का निवेश

वन्यजीव सुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों में अंडरपास पर करीब 4,600 करोड़ रुपये, ओवरपास पर 650 करोड़ रुपये, ऊंचे पुलों यानी वायडक्ट पर 8,300 करोड़ रुपये और सुरंगों पर 2,800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा बड़े पुलों पर 2,500 करोड़ और छोटे पुलों पर 500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

उत्तराखंड में हाथियों की आवाजाही के लिए पांच संरचनाएं

वनों और वन्यजीवों की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में भी इस दिशा में काम किया जा रहा है। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर और भानियावाला-जॉलीग्रांट-ऋषिकेश हाईवे परियोजना में वन्यजीवों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

भानियावाला-ऋषिकेश परियोजना में एक ब्रिज-कम-एलीफेंट अंडरपास और चार अलग हाथी अंडरपास प्रस्तावित हैं। इन संरचनाओं से हाथियों को हाईवे पर वाहनों के बीच से गुजरने के बजाय सुरक्षित रास्ता मिलेगा। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी

सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी

450 साल बदलेगा दुनिया का नक्शा

भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी 

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

TAGGED: Wildlife Safe Highways: 2150 Structures Planned in India
Web Editor October 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized October 17, 2026
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized October 16, 2026
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड October 16, 2026
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड October 16, 2026

Recent Posts

  • वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
  • पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
  • रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
  • फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (14,070)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (14,007)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (13,229)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,520)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (12,193)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?