By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा, एम आई-17 विदा, चिनूक कुछ समय रहेगा
Share
Notification Show More
Latest News
बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
उत्तराखंड
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा, एम आई-17 विदा, चिनूक कुछ समय रहेगा
उत्तराखंड

केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा, एम आई-17 विदा, चिनूक कुछ समय रहेगा

Web Editor
Last updated: 2024/08/11 at 1:41 PM
Web Editor
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया है। केदारनाथ में स्वेच्छा से रुके 78 लोगों को एमआई-17 के जरिये रविवार को गुप्तकाशी पहुंचाया गया, जिनमें स्थानीय दुकानदार, साधु-संत, घोड़ा-खच्चर चालक आदि शामिल थे।
इसके साथ ही वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर को विदा कर दिया गया है। अब कहीं भी कोई यात्री नीचे आने के लिए शेष नहीं बचा है। स्थानीय लोग जिन्हें नीचे आना था, वे सभी लाए जा चुके हैं। केदारनाथ धाम में खाद्य सामग्री तथा अन्य जरूरी सामान तथा रसद सामग्री जो पहुंचाई जानी थी, उन्हें एमआई-17 तथा स्टेट हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा चुका है।
वहीं दूसरी ओर भारतीय वायु सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर को केदारनाथ में कुछ भारी मशीनों को पहुंचाने के लिए अभी रोका गया है। जैसे ही मौसम खुलेगा, बड़ी मशीनों को पहुंचाकर चिनूक को भी रवाना कर दिया जाएगा।

मा0 प्रधानमंत्री तथा मा0 गृहमंत्री का जताया विशेष आभार
देहरादून। मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस रेस्क्यू अभियान में सहयोग के लिए मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री श्री अमित शाह का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस आपदा के तुरंत बाद उन्होंने भारत सरकार से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के लिए वायु सेना की मदद मांगी और मा0 प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए तुरंत एमआई-17 तथा चिनूक हेलीकॉप्टर उपलब्ध करा दिए। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस आपदा के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इतने फिक्रमंद थे कि वे स्वयं इस रेस्क्यू अभियान की अपडेट लेते रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा-विपरीत परिस्थितियों में किया सराहनीय कार्य
केदारघाटी में 31 जुलाई को अतिवृष्टि के बाद विभिन्न स्थानों से यात्रियों तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए चलाए गए अभियान में सराहनीय योगदान देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव कार्यों में लगी विभिन्न एजेंसियों का आभार जताया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू अभियान में 15 हजार से भी अधिक लोगों का सुरक्षित किया। राहत और बचाव कार्यों में लगी विभिन्न एजेंसियों ने शानदार रणनीति के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया और एक सप्ताह से भी कम समय में यह अभियान संपन्न हो सका।

रविवार को राहत और बचाव कार्यों में लगी विभिन्न एजेंसियों के नाम जारी अपने संदेश में मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त और विपरीत परिस्थितियों में भारतीय वायु सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई आदि विभागों ने सराहनीय कार्य कर हजारों लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। मा0 मुख्यमंत्री ने मंदिर समिति के साथ ही व्यापार मंडल, स्थानीय दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए उनका विशेष तौर पर आभार प्रकट किया।

उन्होंने सचिव लोक निर्माण विभाग  पंकज पांडेय, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, सचिव सिंचाई श्री आर राजेश कुमार, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन, मीडिया से बेहतर समन्वय के लिए श्री बंशीधर तिवारी एवं उनकी टीम, यूएसडीएमए के एसीइओ श्री आनंद स्वरूप तथा डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर श्री शैलेश कुमार एवं उनकी टीम, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री सौरभ गहरवार एवं उनकी टीम, एसपी श्रीमती विशाखा अशोक भदाणेएवं उनकी टीम, एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश दराल एवं उनकी टीम, आईजी एसडीआरएफ श्रीमती ऋद्धिम अग्रवाल, कमांडेंट श्री मणिकांत मिश्रा एवं उनकी टीम, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री योगेंद्र सिंह एवं उनकी टीम, एसडीएम श्री आशीष घिल्डियाल एवं उनकी टीम तथा विभिन्न रेखीय विभाग एवं उनके अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की है।

मुख्यमंत्री ने की पल-पल की निगरानी
पूरे रेस्क्यू अभियान में  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं पल-पल की निगरानी की। 01 अगस्त को मा0 मुख्यमंत्री ने यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर हालात का जायजा लिया तथा अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत सरकार से रेस्क्यू करने के लिए वायु सेना की मदद प्रदान करने का अनुरोध किया तो भारत सरकार ने तुरंत एक एमआई-17 तथा एक चिनूक हेलीकॉप्टर उपलब्ध करा दिया। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव लोक निर्माण विभाग तथा सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहीं कैंप किया। मा0 मुख्यमंत्री ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा की और युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। सरकार की प्राथमिकता है कि केदारघाटी में जल्द से जल्द हालात सामान्य हों।

युद्धस्तर पर चल रहा कार्य, 25 मार्ग हुए बहाल
देहरादून। केदारनाथ पैदल मार्ग में 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते क्षतिग्रस्त अधिकांश रास्तों को पैदल चलने योग्य बना दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर 29 मार्ग क्षतिग्रस्त हुए थे, जिनमें से 25 रास्तों को यात्रियों के पैदल आवागमन के लिए सुचारु कर दिया गया है। शेष मार्गों को दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। मा0 मुख्यमं़त्री ने इन्हें भी जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द पैदल मार्ग से भी चारधाम यात्रा शुरू की जा सके।

 

You Might Also Like

बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि

अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 

2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल

रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

TAGGED: Chinook will remain for some time, First phase of rescue operation in Kedar Ghati completed, Mi-17 bid farewell
Web Editor August 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ धाम में भीमबली के पास भूस्‍खलन, मंदाकिनी नदी में बनी झील
Next Article कालीमठ के पास मंदाकिनी में गिरा वाहन, एक की मौत, एक लापता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
उत्तराखंड November 27, 2026
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड November 26, 2026
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड November 24, 2026
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड November 23, 2026

Recent Posts

  • बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
  • अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
  • मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
  • 2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,739)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,537)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,953)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,395)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,986)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?