By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जब रतन टाटा ने बताया कैसे टूट गया था उनका सपना
Share
Notification Show More
Latest News
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > जब रतन टाटा ने बताया कैसे टूट गया था उनका सपना
उत्तराखंड

जब रतन टाटा ने बताया कैसे टूट गया था उनका सपना

Web Editor
Last updated: 2024/10/10 at 3:39 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : जब बात रतन टाटा के बोए गए आदर्शों की होगी तो उसमें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी अपनी गवाही देगा। आज से करीब 24 साल पहले जब रतन टाटा देहरादून आए थे तो उन्होंने देवभूमि से भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि कैसे भ्रष्टाचार ने उनका सपना चकनाचूर कर दिया था। वह टाटा ही थे, जिन्होंने अपने सपने की पोटली बंद करनी अधिक उचित समझी, लेकिन भ्रष्टाचार के आगे झुकना गवारा नहीं समझा।

रतन टाटा वर्ष 2010 में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस में शरीक होने राजधानी देहरादून पहुंचे थे। तब प्रदेश के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक थे। राज्य स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए रतन टाटा ने दो टूक कहा था कि बिजनेस में नैतिकता के मूल्य का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। दरअसल, टाटा ने ’21वीं सदी में भारत की चुनौतियां और अवसर’ विषय पर व्याख्यान दिया था।

उन्होंने भ्रष्टाचार को उभरते भारत की सबसे बड़ी समस्या करार देते हुए कहा था कि यहां लोग लाभ के लिए रिश्वत लेने और देने से परहेज नहीं करते हैं। तब उन्होंने अपना उदाहरण रखते हुए कहा था कि कैसे 15 करोड़ रुपये न देने से उनका सपना टूट गया था। यह सपना था टाटा ग्रुप का विमान सेवा में प्रवेश करने का। टाटा समूह ने घरेलू विमान सेवा में उतरने के लिए सिंगापुर एयरलाइंस के सहयोग से विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की थी।

टाटा ग्रुप के प्रस्ताव को पास करने के लिए 15 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। रतन टाटा ने अपने कारोबारी मूल्यों का हवाला देते हुए रिश्वत देने से इन्कार कर दिया था। नतीजा उनका प्रस्ताव पास नहीं हो पाया और टाटा ने भी इस ख्वाब को दिल के किसी कोने में दफ्न कर लिया था। देहरादून से रतन टाटा ने आतंकवाद की बढ़ती समस्या और माओवाद जैसी देश की आंतरिक समस्या पर भी मुखरता के साथ विचार रखे थे।

रतन टाटा ने बुधवार 09 अक्टूबर की देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की उम्र में इस लोक से विदा ले ली। टाटा जितने दुनिया और भारत के लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे, उतना ही याद वह देहरादून और उत्तराखंड के लोगों को आएंगे। युवा पीढ़ी उनके सिद्धांतों से प्रेरित होती रहेगी, तो आने वाली पीढ़ी उनके स्थापित मानदंडों पर चलने को अग्रसर होगी।

You Might Also Like

राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

TAGGED: When Ratan Tata told how his dream was broken
Web Editor October 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड में नेशनल गेम्स पर असमंजस दूर
Next Article खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए प्रदेश पूरी तरह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड June 22, 2026
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड June 22, 2026
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड June 22, 2026

Recent Posts

  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
  • MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,279)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,140)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,635)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,558)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,396)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?