By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 9 हजार फिट से अधिक ऊचांई पर तैनात होमगार्ड्स को भी मिलेगी 200 रू. प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
Share
Notification Show More
Latest News
दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश
हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 9 हजार फिट से अधिक ऊचांई पर तैनात होमगार्ड्स को भी मिलेगी 200 रू. प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
उत्तराखंड

9 हजार फिट से अधिक ऊचांई पर तैनात होमगार्ड्स को भी मिलेगी 200 रू. प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

Web Editor
Last updated: 2024/12/07 at 11:19 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रैतिक परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर होमगार्ड्स जवानों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति की धनराशि के चेक भी प्रदान किये। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2024 और विभागीय कलेण्डर 2025 का भी मुख्यमंत्री ने किया विमोचन। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि 9 हजार फिट से अधिक ऊचांई पर ड्यूटीरत होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पुलिस कार्मिकों एवं एस०डी०आर०एफ० की भांति प्रति जवान को 200 रू. प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। एस०डी०आर०एफ० जवानों के साथ प्रशिक्षित होमगार्ड्स को तैनाती होने पर 100 रुपए प्रति जवान को प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि अनुमन्य की जाएगी। होमगार्ड्स विभाग के राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक 3 वर्ष में दिये जाने वाले वर्दी भत्ता को प्रतिवर्ष किया जाएगा। 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक होमगार्ड्स को होमगार्ड्स कल्याण कोष से दी जाने वाली अनुग्रह राशि में 50 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण अगर कहीं स्पष्ट देखने को मिलता है तो वह जवानों के मध्य आकर देखने को मिलता है। होमगार्ड्स संगठन राज्य में सामाजिक सुरक्षा और व्यवस्था नियंत्रण के लिए सक्रिय रूप से काम करता है। हर स्थिति में अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं। होमगार्ड्स जवान कानून – व्यवस्था को बनाए रखने, यातायात नियंत्रित करने, चारधाम यात्रा, कुम्भ मेला एवं कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राकृतिक आपदाओं के समय भी आवश्यकता पड़ने पर हमेशा तैयार रहते हैं। हमारे ये जवान “जहां कम वहां हम“ की भावना से कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे इन जवानों के हौंसले और समर्पण को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने उनके कल्याण और संगठन के उत्थान के लिए अनेक निर्णय लिये हैं। प्रेमनगर, देहरादून में एक अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा है, जो हमारे होमगार्ड्स को शस्त्र प्रशिक्षण में लाभ पहुंचाएगी। होमगार्ड्स के लिए सेना के जवानों की तर्ज पर सीएसडी कैंटीन की सुविधा भी प्रारंभ की है। होमगार्ड्स जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय भी हमारी सरकार द्वारा ही लिया गया है। महिला होमगार्ड्स को प्रसूति अवकाश प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय भी हमारी सरकार ने ही लिया। प्रदेश के 9 स्थानों पर कंपनी कार्यालय-ट्रांजिट कैंप और इमरजेंसी सर्च एवं रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई गई है। 13 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति से इन केंद्रों का निर्माण हो रहा है, ये केंद्र उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री खजान दास, पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, श्रीमती अनिता मंमगांई, सचिव श्री शैलेश बगोली, डीजीपी श्री दीपम सेठ, कमांडेंट जनरल होमगार्ड श्री पी.वी.के. प्रसाद, मुख्य राज्य सूचना आयुक्त श्री विवके शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 

डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित

हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश

प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर उत्‍तराखंड भाजपा की कमान

बादल फटनेे के बाद क्षतिग्रस्‍त यमुनोत्री हाईवे की मरम्‍मत जारी, शाम तक हो सकता है यातायात बहाल

TAGGED: Home guards posted at a height of more than 9 thousand feet will also get Rs 200. Additional incentive amount will be given every day. Open in Google Tran
Web Editor December 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बढती सर्दी को देखते हुए सीएम ने दिए अलाव जलाने के निर्देश
Next Article एसजीआरआरयू के पूर्व छात्रों का ड्रग इंस्पैक्टर के लिए चयन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड July 1, 2025
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश July 1, 2025
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड July 1, 2025
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश July 1, 2025

Recent Posts

  • दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
  • अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
  • डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
  • रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
  • हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,569)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,515)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,022)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,818)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,740)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?