By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
Share
Notification Show More
Latest News
चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत

Web Editor
Last updated: 2026/11/19 at 4:44 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 

मुख्यमंत्री धामी ने की पुनः चौड़ीकरण की घोषणा, कैंट क्षेत्र को 48.44 करोड़ की 23 विकास योजनाओं की सौगात

Dehradun, 19 November  2026:कांवली रोड पर रोजाना लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क पर बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने इसके पुनः चौड़ीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के कोलागढ़ में आयोजित जनसभा में कांवली रोड के चौड़ीकरण की कार्रवाई आगे बढ़ाने की घोषणा की। सड़क चौड़ी होने से इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आसान होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। बेहतर सड़कें, स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को 48.44 करोड़ रुपये की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 29.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 योजनाओं का लोकार्पण और 19.03 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पांच करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण कराने की घोषणा की गई।

पेयजल व्यवस्था सुधारने पर भी जोर

गोविंदगढ़ के वार्ड संख्या 14 में चार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पेयजल लाइन का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। वहीं विजय पार्क पेयजल लाइन की करीब पांच करोड़ रुपये की योजना को आगामी कार्ययोजनाओं में शामिल करने की बात कही गई। पेयजल संकट दूर करने के लिए यमुना कॉलोनी, इंद्रापुरम और हिंदलोक कॉलोनी में एक-एक ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे।

शास्त्रीनगर नाले का होगा पुनर्निर्माण

मुख्यमंत्री ने शास्त्रीनगर नाले के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति देने की घोषणा की। प्रेमनगर को नगर पालिका में शामिल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा हरवंश कपूर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने पर राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

You Might Also Like

चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी

देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत

पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद

TAGGED: Dehradun to Get Traffic Relief, Kanwali Road to Be Widened
Web Editor November 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड November 19, 2026
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड November 19, 2026
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड November 19, 2026
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड November 17, 2026

Recent Posts

  • चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
  • चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
  • देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
  • पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,689)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,460)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,884)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,350)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,933)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?