By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भुगतान कर राज्‍य अतिथि गृहों में भी ठहर सकेंगे पर्यटक
Share
Notification Show More
Latest News
अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम
हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > भुगतान कर राज्‍य अतिथि गृहों में भी ठहर सकेंगे पर्यटक
उत्तराखंड

भुगतान कर राज्‍य अतिथि गृहों में भी ठहर सकेंगे पर्यटक

Web Editor
Last updated: 2024/12/31 at 3:01 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : प्रदेश में राज्य अतिथि गृहों के पूरी तरह से सदुपयोग तथा व्यवसायिक उपयोगिता को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी नेे राज्य में निर्मित होने वाले सभी नए राज्य अतिथि गृहों को अति विशिष्ट अतिथियों के अतिरिक्त रिक्त होने की दशा में भुगतान के आधार पर पर्यटकों को भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने सरकारी कार्यदायी निर्माण एजेंसियों को वर्तमान एवं भविष्य में निर्मित होने वाले सभी सरकारी भवनों को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए हैं जिसमें अनिवार्यतः सोलर पैनल, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर रिसाइकिलिंग की व्यवस्था होगी। श्रीमती राधा रतूड़ी ने जलापूर्ति योजनाओं में वाॅटर रिसाइकलिंग को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य को नर्सिंग काॅलेज में प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं को विदेशी भाषाओं का विकल्प देने तथा उन्हें विदेशी भाषाएं सिखाने हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियोजन विभाग को सभी नए निर्मित होने वाले सरकारी भवनो में बेसमेंट पार्किंग के अनिवार्यतः निर्माण हेतु निर्देश जारी करने की हिदायत दी है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में एमपीएससी रायपुर देहरादून में एथलेटिक पवेलियन शेड तथा सीट के कार्यों, देहरादून में क्लेमन्टाऊन जलापूर्ति योजना कार्य, राज्य में अनुसूचित जाति के छात्रों हेतु माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम से आदर्श आवासीय विद्यालय मक्खनपुर हरिद्वार का निर्माण कार्य, पिथौरागढ़ में नवीन राज्य अतिथि गृह निर्माण कार्य, चम्पावत के टनकपुर में नवीन राज्य अतिथि गृह का निर्माण कार्य, टनकपुर बस टर्मिनल का निर्माण कार्य (पुनरीक्षित), मोहकमपुर देहरादून में न्यायिक कार्मिकों के लिए 32 आवासों के भवन निर्माण कार्य, राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी के परिसर में नवीन नर्सिंग काॅलेज के निर्माण कार्य पर अनुमोदन दिया।

बैठक में सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, डा0 आर राजेश कुमार सहित पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर

औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 

हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड

अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी

TAGGED: Tourists will also be able to stay in state guest houses after paying
Web Editor December 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गर्भवतियों में एनीमिया दूर करने को T3 रणनीति टेस्ट, ट्रीट, टॉक का अनुपालन करें अधिकारी
Next Article पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम February 14, 2026
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड February 14, 2026
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड February 13, 2026
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम February 13, 2026

Recent Posts

  • अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
  • मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
  • औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
  • एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
  • हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,972)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,887)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,379)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,243)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,178)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?