By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
Share
Notification Show More
Latest News
रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड

ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल

Web Editor
Last updated: 2026/10/13 at 4:21 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Gopeswar, 13 october 2026। सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में भालू के हमलों से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। मंगलवार तड़के सिंहधार वार्ड में भालू ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय के साथ वन विभाग के प्रति नाराजगी भी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब तीन बजे बिंदेश कुमार (37) की गोशाला से मवेशियों के शोर करने की आवाज आई। आवाज सुनकर बिंदेश कुमार अपनी मां के साथ गोशाला की ओर गए। वहां पहले से मौजूद भालू ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तो भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने शोर मचाकर किसी तरह भालू को वहां से भगाया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद सिंहधार वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भालू की लगातार सक्रियता से घरों और गोशालाओं के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और हमले जैसी घटनाओं में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और गंभीर रूप ले सकती हैं।

You Might Also Like

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 

TAGGED: Bear Attack in Joshimath: Four Family Members Injured
Web Editor October 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
Next Article रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
उत्तराखंड October 13, 2026
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
उत्तराखंड October 13, 2026
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
उत्तराखंड October 13, 2026
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026

Recent Posts

  • रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द
  • ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल
  • उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध
  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (12,431)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (10,980)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (10,366)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (10,175)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (9,887)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?