By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्‍तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेज में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > उत्‍तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेज में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क
स्वास्थ्य

उत्‍तराखंड के सभी मेडिकल कॉलेज में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क

Web Editor
Last updated: 2025/01/30 at 2:46 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : धामी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से अब एक समान यूजर चार्ज लिया जाएगा। ओपीडी, आईपीडी पर्ची बनाने से लेकर बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क किया जायेगा। प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में संचालित हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण शुल्क, बेड, एंबुलेंस व अन्य पैथोलॉजी जांच की दरें अलग-अलग हैं। धामी सरकार ने राजकीय चिकित्सालयों की तर्ज पर मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में यूजर चार्ज की एक समान दरें लागू करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा लाभ इलाज के लिए आये मरीजों को मिलेगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में यूजर चार्जेज में एकरूपता लाने हेतू एक समान दर तय की गयी है। इससे पूर्व सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजर चार्जेज की दरें भिन्न-भिन्न थी, जो कि संबंधित संस्थानों की स्थापना के समय निर्धारित की गयी थी। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि एक समान यूजर चार्जेज होने से संपूर्ण राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एकरूपता आने के साथ-साथ मरीजों को नवीन दरों का लाभ मिल सकेगा। उत्तराखण्ड राज्य के संपूर्ण जिला चिकित्सालयों में भी पूर्व से यही दरें निर्धारित की गयी है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों में यूजर चार्जेज के माध्यम से जो धनराशि प्राप्त होगी उसका उपयोग आम जनता की सुविधाओं हेतु व्यय किया जायेगा। जैसे………..
1. रैन बसेरों का निर्माण एवं रख रखाव ।
2. चिकित्सा क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान कार्य।
3. चिकित्सा शोध छात्रों को प्रोत्साहन ।
4. बाल रोग विभागान्तर्गत दुग्ध बूथ।
5. दिव्यांगजनों हेतु सुविधाओं का विस्तारीकरण।
6. पिंक शौचालयों का निर्माण।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि नई दरें लागू होने के बाद सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी पर्ची शुल्क 20 रुपये और आईपीडी पर्ची शुल्क 50 रुपये लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों में जनरल वार्ड में प्रति बेड के 25 रुपये, प्राइवेट वार्ड में 300 रुपये और एसी वार्ड प्रति बेड के 01 हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा। एंबुलेंस का किराया पांच किमी. तक 200 रुपये होगा। इसके बाद प्रति किमी. 20 रुपये लिया जाएगा।

रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजी जांच सीजीएचएस दरों पर
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस की दरें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) दरों के समान होंगी।

यूजर चार्ज की ये होंगी दरें

शुल्क का विवरण दरें (प्रति मरीज)
ओपीडी पंजीकरण 20 रुपये
आईपीडी पंजीकरण 50 रुपये
जनरल वार्ड 25 रुपये
प्राइवेट वार्ड 300 रुपये
एसी वार्ड 1000 रुपये

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

TAGGED: bed and ambulance in all medical colleges of Uttarakhand Search for this on Google, Uniform fee for prescription
Web Editor January 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज की छात्रा अवंतिका का राष्ट्रीय नेटबाॅल में चयन
Next Article सोशल मीडिया में फेमस होने का शौक ले पहुँचा थाने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड April 11, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
  • बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,107)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,994)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,499)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,375)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,284)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?