देहरादून: देहरादून जिला प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित दो बार रेस्तरां को सील कर दिया। दरअसल, जिला प्रशासन को इन प्रतिष्ठानों में नियमों के उल्लंघन की निरंतर शिकायत मिल रही थी। जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी चकराता योगेश मेहरा, उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने देर रात छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पाया गया कि एक में रात 11.45 बजे के बाद भी शराब परोसी जा रही थी और 100 से अधिक लोग वहां मौजूद थे। वहीं, दूसरे में प्रशासन की टीम 12ः58 बजे पहुंची। वहां पर भी 100 से अधिक महिला-पुरुष शराब पीते पाए गए तथा डीजे संचालन होता पाया गया। बार में डीजे संचालक तथा कर्मचारियों ने बताया गया कि यहां प्रतिदिन रात्रि 01 से 2ः00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया किए जाते हैं।