By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
Share
Notification Show More
Latest News
पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
उत्तराखंड
चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
उत्तराखंड

पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश

Web Editor
Last updated: 2026/11/21 at 7:46 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से होगी पहल की शुरुआत, एनएचएआई ने 100 हेक्टेयर भूमि की चिह्नित

Dehradun, 21 November 2026। उत्तराखंड के पहाड़ी हाईवे पर अब कंक्रीट के साथ प्रकृति भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। पहाड़ों से मिट्टी खिसकने, सड़क किनारे भूक्षरण और दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बांस की हरित पट्टी विकसित की जाएगी। बांस की मजबूत जड़ें जहां पहाड़ी ढलानों को थामने में मदद करेंगी, वहीं दुर्घटना संभावित मोड़ों पर इसका झुरमुट प्राकृतिक अवरोध के रूप में काम कर सकता है। इस पहल से सड़क सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देने की तैयारी है।
योजना की शुरुआत ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से की जा रही है। उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ मिलकर इस दिशा में काम शुरू किया है। एनएचएआई ने पहले चरण में बांस रोपण के लिए करीब 100 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है। इसमें उन स्थानों को प्राथमिकता दी गई है, जहां बरसात के दौरान भूक्षरण की समस्या अधिक रहती है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

 

 

योजना का दायरा केवल भूक्षरण रोकने तक सीमित नहीं है। चारधाम यात्रा मार्गों पर दुर्घटना संभावित मोड़ों और खाई के नजदीक भी बांस की हरित पट्टी विकसित करने की योजना है। इसका उद्देश्य सड़क किनारे प्राकृतिक सुरक्षा घेरा तैयार करना है। हालांकि यह क्रैश बैरियर का विकल्प नहीं होगा, लेकिन दुर्घटना की स्थिति में नुकसान कम करने में सहायक हो सकता है।

बॉक्स

चारधाम मार्गों पर भी होगा बांस रोपण

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शुरुआती प्रयोग के बाद योजना को अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों तक विस्तार देने की तैयारी है। चारधाम यात्रा मार्गों के किनारे भी रोपण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित की जा रही है। भविष्य में राज्य राजमार्गों और अन्य सड़कों पर भी इस मॉडल को लागू किया जा सकता है।

बॉक्स

मिट्टी को मजबूती से थामती हैं बांस की जड़ें

उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीनाक्षी जोशी के अनुसार, बांस की जड़ें मिट्टी को मजबूती से पकड़ती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूक्षरण रोकने के लिहाज से यह एक उपयोगी विकल्प है। एनएचएआई के सहयोग से ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर 100 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी रोपण के लिए स्थान तलाशे जा रहे हैं।

You Might Also Like

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत

चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी

देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत

पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

TAGGED: Bamboo Green Belt to Improve Safety on Uttarakhand Highways
Web Editor November 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
उत्तराखंड November 21, 2026
चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड November 19, 2026
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड November 19, 2026
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड November 19, 2026

Recent Posts

  • पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
  • चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
  • चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
  • देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,692)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,475)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,892)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,359)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,943)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?