By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: इकोनॉमी और इकोलॉजी के बीच समन्वय बनाकर हो रहा कार्य
Share
Notification Show More
Latest News
एमडीडीए का बड़ा अभियान: ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, कई बहुमंजिला इमारतें सील
उत्तराखंड
किशोरी को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Uncategorized
केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > इकोनॉमी और इकोलॉजी के बीच समन्वय बनाकर हो रहा कार्य
उत्तराखंड

इकोनॉमी और इकोलॉजी के बीच समन्वय बनाकर हो रहा कार्य

Web Editor
Last updated: 2025/02/18 at 4:01 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : नीति आयोग द्वारा जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा और अन्तरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केन्द्र के साथ राजपुर रोड स्थित होटल में ‘स्प्रिंगशेड प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलन: भारतीय हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास के लिए रणनीतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हे.न. बहुगुणा विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतीय हिमालय क्षेत्र एक सतत भविष्य की ओर’ का विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से जहां भारतीय हिमालयी क्षेत्र में जलस्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को बल मिलेगा, वहीं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए कार्ययोजना बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्प्रिंगशेड मैनेजमेंट और जलवायु संरक्षण की दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है। पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता बनाये रखने के लिए इकोनॉमी और इकोलॉजी के बीच समन्वय बनाकर कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में जी.डी.पी की तर्ज पर जी.ई.पी इंडेक्स तैयार कर जल, वन, भूमि और पर्वतों के पर्यावरणीय योगदान के आंकलन के प्रयास किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का एक महत्वपूर्ण वॉटर टॉवर भी है। यहां के ग्लेशियर पानी के अविरल स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी संकट से समस्याओं के समाधान के लिए राज्य में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में ‘स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी’ का गठन किया गया है। इसके तहत 5500 जमीनी जलीय स्रोतों तथा 292 सहायक नदियों का चिन्हीकरण कर उपचार किया जा रहा है। हरेला पर्व पर राज्य में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। अमृत सरोवर योजना के तहत राज्य में 1092 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी जोड़ो परियोजना के तहत पिडंर को कोसी, गगास, गोमती और गरूड़ नदी से जोड़ने का अनुरोध नीति आयोग से किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यशाला उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देश के पर्वतीय क्षेत्रों के प्राकृतिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनर्जीवीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

उपाध्यक्ष नीति आयोग श्री सुमन के. बेरी ने हिमालयी राज्यों में खाली हो रहे गांवों को फिर से पुनर्जीवन दिए जाने के लिए बाहर बस गए लोगों को अपने गांवों में वापस लाने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए वाईब्रेंट विलेज योजना को गम्भीरता से लेते हुए, ऐसे गांवों में रोजगार और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की बात कही। उन्होंने नीति आयोग के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए विज्ञान, सामुदायिक सहभागिता एवं महिलाओं को सशक्तिकरण पर विषेश बल दिए जाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने ब्रॉडबेंड सेवा के विस्तार, इन्टरनेट कनेक्टिविटी बढाए जाने पर बल दिया।

सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से प्राकृतिक जल स्रोतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उत्तराखण्ड की परंपरा में जल स्रोतों को पवित्र माना जाता है और इनकी पूजा की जाती है। जल के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसके संरक्षण के लिए सबको सामुहिक प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, नीति आयोग के सलाहकार श्री सुरेन्द्र मेहरा, प्रमुख वन संरक्षक श्री धनंजय मोहन, उप निदेशक आईसीआईएमओडी सुश्री इजाबेल, निदेशक एनआईएचई प्रो. सुनील नौटियाल उपस्थित थे।

You Might Also Like

एमडीडीए का बड़ा अभियान: ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, कई बहुमंजिला इमारतें सील

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी

विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट

TAGGED: Work is being done by coordinating between economy and ecology
Web Editor February 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 30 से 50 फीसदी पेड़-पौधों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर
Next Article रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एमडीडीए का बड़ा अभियान: ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, कई बहुमंजिला इमारतें सील
उत्तराखंड May 6, 2026
किशोरी को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
Uncategorized May 6, 2026
केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड May 5, 2026
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड May 5, 2026

Recent Posts

  • एमडीडीए का बड़ा अभियान: ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, कई बहुमंजिला इमारतें सील
  • किशोरी को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
  • केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
  • विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,151)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,023)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,534)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,416)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,309)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?