By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री दरबार साहिब को टारगेट कर धार्मिक उन्माद फैलाने का षडयंत्र : श्री दरबार साहिब प्रबंधन
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > श्री दरबार साहिब को टारगेट कर धार्मिक उन्माद फैलाने का षडयंत्र : श्री दरबार साहिब प्रबंधन
उत्तराखंड

श्री दरबार साहिब को टारगेट कर धार्मिक उन्माद फैलाने का षडयंत्र : श्री दरबार साहिब प्रबंधन

Web Editor
Last updated: 2025/04/11 at 3:16 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून :  एतिहासिक धरोहर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज को टारगेट कर कुछ असामाजितक तत्व धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। श्री दरबार साहिब से जुड़ी संगतों में इस बात को लेकर भारी रोष व्याप्त है। पहले मातावाला बाग की जमीन को कब्जा करने का षडयंत किया गया। कोर्ट से फटकार के बाद अब  कुछ असामाजिक तत्व श्री दरबार साहिब को टारगेट कर माहौल को तनावपूर्ण बनाने का कार्य कर रहे हैं। श्री दरबार साहिब प्रांगण में धरना प्रदर्शन नारेबाजी कर माहौल खराब करने का काम कर चुके हैं। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने प्रेस क्लब देहरादून में गुरुवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर आगाह किया कि इस प्रकार का गतिरोध पैदा कर भारी तनाव पैदा किया जा रहा है यह उचित नहीं है। श्री दरबार साहिब के मुख्य व्यास्थापक मधुसूदन सेमवाल, विशेष कार्यधिकारी विनय मोहन थपलियाल. मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी, कोच पवन शर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी, विजय गुलाटी व श्री राजेंद्र ध्यानी ने सम्बोधित किया।

दरबार साहिब प्रबंधन ने आरोप लगाया कि  मातावाला बाग दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज द्वारा संचालित ऐतिहासिक धरोहर है औरंं  उनके कुछ असामाजिक तत्व और भू माफिया मातावाला बाग पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्‍होंने जानकारी दी कि कुछ लोगों ने  दिनांक 13 अप्रैल 2025 को जन आक्रोश पैदल मार्च निकालेंने  का ऐलान किया है । जिसमें मातावाला बाग और श्री दरबार साहिब के नाम का भी उल्लेख किया गया है।  न्यायालय के आदेशानुसार मातावाला बाग की 250 मी० की परिधि में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। श्री दरबार साहिब भी इस परिधि के अन्तर्गत आता है। यह कदम न्यायालय के आदेश की खुली अवहेलना है।

श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून व सिटी मैजिस्ट्रेट देहरादून को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि इन असामाजिक तत्वों के द्वारा श्री दरबार साहिब की गरिमा के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। श्री दरबार साहिब से जुड़ी लाखों करोड़ों संगतों के बीच इस बात से भारी रोष व्याप्त है। श्री दरबार साहिब को टारगेट करने से अब भारी तनाव उत्पन हो गया है।
दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने कहा कि वरिष्ठ सज्जन नागरिकों के लिए मातावाला बाग में सुबह शाम सैर-भ्रमण करने के लिए कोई रोक नहीं है। लेकिन  कोर्ट के आदेश के अनुसार मातावाला बाग में प्रवेश करने वालों के लिए अनुमति पत्र बनाना अनिवार्य होगा और ऐसे आगन्तुकों का रिकाॅर्ड रखना भी आवश्यक होगा ताकि अच्छे नागरिकों की आड़ में नशेड़ी व ड्रग माफिया मातावाला बाग को अपना अड्डा न बना सकें। पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा मातावाला बाग में माहौल खराब करने की शिकायतें आ रही थीं। कोर्ट के आदेशानुसार मातावाला बाग के 250 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति या समूह किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन, नारेबाजी नहीं कर सकेगा, किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन नहीं कर सकेगा। किसी भी व्यक्ति के मातावाला बाग में प्रवेश पर पूर्णतः रोक रहेगी। मातवाला बाग में जब तक प्रवेश नियमवाली नहीं बन जाती है व नए कुश्ती कोच की नियुक्ति नहीं हो जाती है प्रवेश पर रोक प्रभावी रहेगी।

You Might Also Like

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

TAGGED: Conspiracy to spread religious frenzy by targeting Sri Darbar Sahib: Sri Darbar Sahib Management
Web Editor April 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नौवां स्थापना दिवस
Next Article सरकार ने  बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : सीएम धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (10,233)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (8,495)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (8,093)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (8,089)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (7,690)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?