By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
Share
Notification Show More
Latest News
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड
खेतों की पगडंडियां बनीं गुलदार हमलों का सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड

पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ

Web Editor
Last updated: 2026/05/10 at 5:45 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 10 May 2026। रायपुर रोड स्थित सनराइज अकादमी में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय पक्षी फोटो प्रदर्शनी ने छात्र-छात्राओं को प्रकृति और पक्षियों की अनोखी दुनिया से रूबरू कराया। प्रदर्शनी में उत्तराखंड में पाए जाने वाले दुर्लभ और आकर्षक पक्षियों की तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखकर छात्र काफी उत्साहित नजर आए।
प्रदर्शनी में प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने अपने कैमरे में कैद पक्षियों की सुंदर और दुर्लभ तस्वीरों के माध्यम से विद्यार्थियों को पक्षी संसार की विविधता से परिचित कराया। उन्होंने बच्चों को विभिन्न पक्षियों की प्रजातियों, उनके रहन-सहन, व्यवहार और पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए नई पीढ़ी को संवेदनशील बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाकर अपनी छिपी प्रतिभाओं को निखारने की प्रेरणा दी।
राजू पुशोला ने कहा कि पक्षियों का संरक्षण केवल बड़े प्रयासों से ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कदमों से भी संभव है। यदि बच्चे अभी से पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूक होंगे तो भविष्य में प्रकृति संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में दैनिक जागरण के समाचार संपादक देवेंद्र सती और प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित उनियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर पूजा पोखरियाल ने कहा कि विद्यालय प्रकृति संरक्षण को अपने सामाजिक दायित्व का हिस्सा मानता है और इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नीतू तोमर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराते हैं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी मोनिका शर्मा, समन्वयक प्रतिभा खत्री सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अदिति राणा ने किया।

You Might Also Like

अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति

उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी

सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

खेतों की पगडंडियां बनीं गुलदार हमलों का सबसे बड़ा खतरा

एमडीडीए का बड़ा अभियान: ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, कई बहुमंजिला इमारतें सील

TAGGED: Bird Photo Exhibition Organized at Sunrise Academy Dehradun
Web Editor May 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड May 10, 2026
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड May 8, 2026
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड May 8, 2026
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड May 7, 2026

Recent Posts

  • पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
  • अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
  • उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
  • सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
  • खेतों की पगडंडियां बनीं गुलदार हमलों का सबसे बड़ा खतरा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,161)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,032)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,542)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,422)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,314)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?