By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गेंदे और गुलाब से घर ही नहीं, मन भी महका
Share
Notification Show More
Latest News
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गेंदे और गुलाब से घर ही नहीं, मन भी महका
उत्तराखंड

गेंदे और गुलाब से घर ही नहीं, मन भी महका

Web Editor
Last updated: 2025/06/17 at 4:33 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

स्वावलंबन की ओर कदम: रुद्रप्रयाग में “ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना” से आत्मनिर्भर बन रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

रुद्रप्रयाग : पलायन का दंश झेल रहे पहाडों में महिलाएं अब नया अध्‍याय लिख साबित कर रही हैं कि तरक्‍की की सीढियां चढने के लिए मैदान की ओर ढलानों पर फिसलने की जरूरत नहीं है। हिम्‍मत और हौसला हो तो मजबूरियों को मौका बनने में देर नहीं लगती। रुद्रप्रयाग जिले में महिला स्‍वयं सहायता समूह  बद्री गाय का गोबर, नीम और पीपल के पत्ते, आम और कंडुजू की लकड़ियाँ, गुलाब और गेंदे के फूलों अगरबत्‍ती बना न केवल घरों को महका रहे हैं, बल्कि अपने परिवारों को आर्थिक संबल भी दे रहे हैं।  महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें “ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना” एक प्रभावशाली पहल के रूप में उभर कर सामने आई है।

जनपद रुद्रप्रयाग में इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। खास बात यह है कि महिलाएं “लोकल फॉर वोकल” की थीम पर आधारित उत्पाद तैयार कर रही हैं। वे अपने आसपास सहज रूप से उपलब्ध जैविक संसाधनों जैसे — बद्री गाय का गोबर, नीम और पीपल के पत्ते, आम और कंडुजू की लकड़ियाँ, गुलाब और गेंदे के फूलों का उपयोग कर धूपबत्ती निर्माण का कार्य कर रही हैं।जय नारी सहायता समूह की कोषाध्यक्ष सुषमा देवी बताती हैं कि इस परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके बाद वे धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने का कार्य शुरू करती हैं। उन्होंने बताया कि गांव के आस-पास मिलने वाले जैविक उत्पादों से ही धूप बनाई जाती है। यह कार्य अब गांव की कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में 5 समूहों के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है।
वहीं, उन्नति स्वायत्ता सहकारिता सहायता समूह की समूह सुगमकर्ता गीता बेलरा बताती हैं कि प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें आरसीटीसी (Rural Cooperative and Training Centre) के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन व आवश्यक आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे महिलाएं अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकें।गीता बेलरा ने बताया कि उनके सहकारिता समूह से 10 ग्राम सभाएं और 11 ग्राम संगठन जुड़े हुए हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को घर पर ही रोजगार प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा, वे अपने उत्पादों को हिलांस आउटलेट और ऑनलाइन माध्यमों से बाजार तक पहुँचा रही हैं।
इस अभिनव प्रयास से न केवल महिलाओं को आजीविका के स्थायी साधन मिल रहे हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नया संबल प्राप्त हो रहा है। जनपद की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ा चुकी हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के आर्थिक सशक्तिकरण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

You Might Also Like

काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज, पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नई गति: धामी

TAGGED: Marigold and roses not only make the house fragrant but also the mind
Web Editor June 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दीर्घकालिक नीति को आकार देने और लागू करने पर जोर
Next Article बोर्ड परीक्षा के टापर एक दिन के लिए बनेंगे डीएम और एसपी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश February 28, 2026
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 28, 2026
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
  • काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
  • चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,004)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,909)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,394)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,265)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,198)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?