
देहरादून, 15 April 2026 । मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्रों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कृष्णा जोशी ने 94% अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि यशराब आयशा (92.8%) और आकांक्षा (91.8%) दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।

विद्यालय के नौ छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य मेधावियों में अतुल सिंह, भव प्रताप सिंह ग्रेवाल, जसवीन कौर, इर्तिका, श्रद्धा बहुगुणा और कात्यायनी शामिल हैं।
विद्यालय के निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर और प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी सफलता का श्रेय मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।




