By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सरकार उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध : सीएम धामी
Share
Notification Show More
Latest News
आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़
उत्तराखंड
छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर
उत्तराखंड
केदारनाथ के कपाट खुलते ही शिखर पर आस्था, उमड़े भक्त सीएम ने किए दर्शन
Uncategorized
विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
उत्तराखंड
अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सरकार उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध : सीएम धामी
उत्तराखंड

सरकार उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध : सीएम धामी

Web Editor
Last updated: 2025/07/01 at 2:56 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

 धामी ने हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ-श्रीमद् भागवत कथा को वर्चुअली सम्बोधित किया

 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से भीमगोडा, हरिद्वार में जगदीश स्वरूप विद्यानन्द आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ-श्रीमद् भागवत कथा को वर्चुअली सम्बोधित किया |भागवत कथा में उपस्थित परमपूज्य जगद्गुरु आचार्य श्री गरीबदास जी महाराज, श्रीब्रह्मसागर जी महाराज भूरी वाले, परमपूज्य स्वामी श्री अमृतानन्द जी महाराज, युवा संत स्वामी पूज्य श्री राम जी महाराज एवं कथा व्यास पूज्य श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी और सभी संतगणों, श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का समागम और हरि कथा, दोनों ही दुर्लभ हैं और ये दोनों सौभाग्य से ही प्राप्त होते हैं। श्रीमद्भागवत महापुराण कोई सामान्य ग्रंथ नहीं, अपितु स्वयं श्रीकृष्ण की दिव्य वाणी का साकार रूप है। इसमें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और धर्म इन चारों पुरुषार्थों का उत्कृष्ट वर्णन मिलता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में जब मनुष्य भौतिकता की दौड़ में मानसिक और आत्मिक रूप से अशांत है, तो ऐसे समय में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण हमें आंतरिक शांति, समाधान और आत्म-साक्षात्कार का मार्ग दिखाता है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सनातन संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में लहरा रही है। आज चाहे अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों का पुनर्निर्माण हो, बाबा विश्वनाथ के गलियारे का विस्तार हो या महाकाल लोक का निर्माण हो | हमारी धार्मिक धरोहरों को संजोया और संवारा जा रहा है वो न भूतो न भविष्यति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। हम जहां एक ओर केदारखंड और मानसखंड के मंदिर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए अनेकों कार्य कर रहे हैं। वहीं हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ स्थल के पुनरुद्धार की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। हरिद्वार ऋषिकेश कॉरिडोर के साथ-साथ शारदा कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। हमने भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज’ की स्थापना भी की है। हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, साथ ही, हमने प्रदेश में एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून भी लागू किया है। समाज में व्याप्त असमानताओं को समाप्त करने तथा सभी के लिए समान अधिकार एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने देश में सबसे पहले “समान नागरिक संहिता” कानून को लागू करने साहसिक कार्य भी किया है

हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास-पूज्य श्री इन्द्रेश जी उपाध्याय, स्वामी श्री राम जी महाराज, स्वामी भूपेन्द्र गिरी जी महाराज,स्वामी सतदेव जी महाराज, महामण्डलेश्वर निर्मला बा जी, गुजरात, स्वामी ऋषेश्वरानन्द जी महाराज, स्वामी हीरा योगी जी महाराज,आचार्य विशोकानन्द जी महाराज जी,आचार्य रामचन्द्र दास जी महाराज, योगी आशुतोष जी महाराज,सुप्रसिद्ध गायक बी०प्राक जी मौजूद रहे |

You Might Also Like

आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़

छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर

विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात

अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी

TAGGED: The government is committed to preserve the cultural values ​​and demography of Uttarakhand: CM Dhami
Web Editor July 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article weather update :::देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्‍तरकाशी समेत सात जिलों में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर
Next Article यूपीसीएल को तीन से पांच वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़
उत्तराखंड April 22, 2026
छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर
उत्तराखंड April 22, 2026
केदारनाथ के कपाट खुलते ही शिखर पर आस्था, उमड़े भक्त सीएम ने किए दर्शन
Uncategorized April 22, 2026
विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
उत्तराखंड April 21, 2026

Recent Posts

  • आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़
  • छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर
  • केदारनाथ के कपाट खुलते ही शिखर पर आस्था, उमड़े भक्त सीएम ने किए दर्शन
  • विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
  • अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,120)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,009)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,513)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,387)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,297)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?