वाराणसी : सावन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर और कॉरिडोर में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने साफ किया है कि सावन के पहले दिन से ही प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि श्रद्धालु प्रसाद, जल या कोई भी सामग्री प्लास्टिक पात्र में न लाएं, इसके लिए जागरूकता के साथ निगरानी भी बढ़ाई गई है। मिश्रा ने बताया कि मंदिर कॉरिडोर और गर्भगृह में प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
(सौजन्य : प्रसार भारती)




