पिथौरागढ : कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल बीती शाम पिथौरागढ़ के हिमालयी क्षेत्र गूंजी पहुंचा। जहां आज आईटीबीपी की मेडिकल टीम ने यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान सभी यात्री स्वस्थ पाए गए। आईटीबीपी की मेडिकल टीम को डॉ रिशु रंजन द्वारा लीड किया गया है। कुछ समय गुंजी में रूकने के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा दल आगे के रवाना हो जाएगा। किया जहा से दल तिब्बत में प्रवेश कर करेगा। दल में 11 राज्यों के 45 तीर्थयात्री शामिल हैं।
(सौजन्य : पीबी)




