By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
Share
Notification Show More
Latest News
रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड
अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, तभी बनेगी जिम्मेदार पीढ़ी : धामी
उत्तराखंड
किलिमंजारो विजेताओं से मिले सीएम धामी, नन्हीं प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला
उत्तराखंड
अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत
उत्तराखंड
हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’, हिमालय परिषद को मिलेंगे एक करोड़
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
देश-विदेश

बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 

Web Editor
Last updated: 2026/07/25 at 4:48 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 25 july 2026 । बदलते दौर में रिटायरमेंट अब करियर का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का अवसर बनता जा रहा है। अनुभव और कौशल से भरपूर वरिष्ठ नागरिकों को दोबारा रोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार का नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल अहम माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल पर वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 1.68 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। अब तक 1.89 लाख वरिष्ठ नागरिक इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार “एक्टिव एजिंग” की अवधारणा को बढ़ावा दे रही है, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद भी इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अपनी योग्यता और अनुभव के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सकें। इसके लिए राज्यों के सहयोग से देशभर में 407 मॉडल करियर सेंटर (एमसीसी) संचालित किए जा रहे हैं। ये केंद्र रोजगार मेले, करियर परामर्श, कौशल विकास और एनसीएस पोर्टल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता कर रहे हैं।

वर्ष 2015 में शुरू हुए एनसीएस पोर्टल पर अब तक 6.46 करोड़ से अधिक नौकरी तलाशने वाले और 58.76 लाख नियोक्ता पंजीकृत हो चुके हैं। पोर्टल के माध्यम से 2.29 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को विभिन्न संस्थानों और कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट भी किया है।

उत्तराखंड के संदर्भ में यह पहल और भी महत्वपूर्ण है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के करीब आठ लाख वरिष्ठ नागरिक हैं, जो कुल आबादी का लगभग 8.8 प्रतिशत हैं। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो सेवानिवृत्ति के बाद भी काम करने की इच्छा और क्षमता रखते हैं।

एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। वरिष्ठ नागरिक अपनी प्रोफाइल बनाकर योग्यता और अनुभव के अनुरूप नौकरियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी मॉडल करियर सेंटर से भी पंजीकरण और रोजगार संबंधी मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि देश में वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी को देखते हुए ऐसे रोजगार मंच न केवल उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे, बल्कि उनके अनुभव का लाभ समाज और उद्योगों को भी मिलेगा।

You Might Also Like

नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही

देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 

पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत

अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास

जमानत पर छूटते ही रेप के आरोपी ने पीड़िता और अपने बीवी बच्चों समेत किए छह कत्ल 

TAGGED: NCS Portal Offers 1.68 Lakh Jobs for Senior Citizens in India
Web Editor July 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Next Article कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड September 8, 2026
अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, तभी बनेगी जिम्मेदार पीढ़ी : धामी
उत्तराखंड September 8, 2026
किलिमंजारो विजेताओं से मिले सीएम धामी, नन्हीं प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला
उत्तराखंड September 8, 2026
अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत
उत्तराखंड September 7, 2026

Recent Posts

  • रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
  • अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, तभी बनेगी जिम्मेदार पीढ़ी : धामी
  • किलिमंजारो विजेताओं से मिले सीएम धामी, नन्हीं प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला
  • अब कोचिंग की फीस नहीं बनेगी युवाओं के सपनों में बाधा, निशुल्क ऑनलाइन तैयारी की शुरुआत
  • हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’, हिमालय परिषद को मिलेंगे एक करोड़

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,294)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,178)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,721)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,578)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,346)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?