By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विकास सिर्फ योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जनविश्वास अर्जित करना है : डीएम
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > विकास सिर्फ योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जनविश्वास अर्जित करना है : डीएम
उत्तराखंड

विकास सिर्फ योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जनविश्वास अर्जित करना है : डीएम

Web Editor
Last updated: 2025/07/19 at 2:04 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

उत्‍तरांचल प्रेस क्‍लब में जिलाधिकारी सविन बंसल का प्रेस से मिलिए कार्यक्रम

देहरादून :  जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से संवाद करते हुए जनहित के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शासन की योजनाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीतियों को लेकर स्पष्ट और पारदर्शी दृष्टिकोण साझा किया।

इस संवाद कार्यक्रम में सामाजिक योजनाओं, सिंचाई परियोजनाओं और जवाबदेही आधारित प्रशासन जैसे विषय केंद्र में रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और पारदर्शिता के माध्यम से जनविश्वास अर्जित करना है।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि उन्होंने अब तक पाँच मामलों में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर कार्रवाई सुनिश्चित की है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर शिकायतें सामने आने के बाद उन्होंने सतर्कता विभाग से संपर्क कर आवश्यक कदम उठाए हैं।

श्री बंसल ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें संबंधित विभागों में विधिवत दर्ज कराएं ताकि प्रशासन समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी ज़मीन का स्वयं प्रबंधन करें और सतर्क रहें। “जागरूक नागरिक ही सशक्त प्रशासन की नींव हैं। इस संदर्भ में उन्होंने राजस्व विभाग को भी निर्देश दिए कि भूमि से जुड़ी शिकायतों का समाधान पारदर्शी और शीघ्रतापूर्वक हो।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी के वक्तव्यों से यह स्पष्ट हुआ कि वे न केवल विभागीय कार्यों में गहराई से जुड़े हैं, बल्कि जनसरोकारों को भी अपनी प्राथमिकता में रखते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के विरुद्ध प्रशासन सतर्क है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसंवाद को निरंतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। नागरिकों को यह विश्वास होना चाहिए कि उनकी आवाज़ सुनी जा रही है और प्रशासन उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने जिलाधिकारी सविन बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट किया व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा व कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भण्डारी, मौ. असद, पंकज भट्ट, योगेश रतूड़ी, दीपक बढ़थ्वाल, किशोर रावत के साथ जिला सूचना अधिकारी बद्री प्रसाद नेगी व कई पत्रकार मौजूद थे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

TAGGED: but also earning public trust: DM, Development is not just the implementation of schemes
Web Editor July 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम बोले, निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास की ऊंचाइयां छू रहा उत्तराखंड
Next Article पीएफआइ के साथ ही पाकिस्‍तान के आतंकी संगठनों से भी जुडे धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड April 11, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
  • बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,108)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,995)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,499)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,375)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,284)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?