By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
Share
Notification Show More
Latest News
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी
उत्तराखंड
टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
उत्तराखंड
माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
उत्तराखंड

माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन

Web Editor
Last updated: 2026/10/25 at 4:31 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 25 October 2026 । उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सरकार अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ आयोजित करेगी। करीब 5600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से शुरू होने वाली यह दौड़ बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग करते हुए यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक खेलों की संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाएंगी। इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि अल्ट्रा रन जैसे आयोजनों से होमस्टे, होटल, परिवहन, खानपान और स्थानीय गाइडों से जुड़े लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार सीमांत गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

गुंजी में मुख्यमंत्री ने 70 और 42 किलोमीटर की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में कठिन रास्तों, प्रतिकूल मौसम और ऑक्सीजन की कमी के बीच दौड़ पूरी करना साहस, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति की बड़ी परीक्षा है।

धामी ने बताया कि आदि कैलाश रन के पहले संस्करण में 700 से अधिक धावकों ने भाग लिया था। इस वर्ष भी प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र की साहसिक पर्यटन क्षमता को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल, सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, भारतीय सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

You Might Also Like

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी

टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 

उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग

धावकों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दी हिमालयी को चुनौती

TAGGED: Mana Pass to Auli Ultra Run in May 2027 | Dhami
Web Editor October 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
Next Article टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी
उत्तराखंड October 25, 2026
टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
उत्तराखंड October 25, 2026
माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
उत्तराखंड October 25, 2026
उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
उत्तराखंड October 24, 2026

Recent Posts

  • पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होंगे एमबीबीएस के दाखिले: धामी
  • टिहरी में हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल से पीएम मोदी अभिभूत 
  • माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक, मई में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन
  • उत्तराखंड में बनेगा स्प्रिंग एटलस, अब तक 46,358 जलस्रोतों की गणना
  • केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमर्जेंसी लैंडिंग

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (17,029)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (16,428)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (16,131)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (15,475)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (15,199)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?