By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Uttarkashi cloudburst health alert : अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, देहरादून व ऋषिकेश में ICU सहित बेड आरक्षित
Share
Notification Show More
Latest News
लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड
Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Uttarkashi cloudburst health alert : अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, देहरादून व ऋषिकेश में ICU सहित बेड आरक्षित
उत्तराखंड

Uttarkashi cloudburst health alert : अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, देहरादून व ऋषिकेश में ICU सहित बेड आरक्षित

Web Editor
Last updated: 2025/08/06 at 7:32 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Cloudburst: Health Department on High Alert, Beds Reserved in Dehradun & Rishikesh

Uttarkashi cloudburst health alert :  मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस, 03 मनोचिकित्सक धराली भेजे गए

Uttarkashi cloudburst health alert : उत्तरकाशी, 06 अगस्‍त 2025 :  उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न आपदा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्णतः अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज समय पर मिल सके।

इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं, ताकि आपदाग्रस्त क्षेत्र से लाए गए घायलों को तत्काल उपचार मिल सके।

आरक्षित चिकित्सा व्यवस्था इस प्रकार है:-

🔹 दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, देहरादून

150 जनरल बेड

50 ICU बेड

🔹 कोरोनेशन जिला चिकित्सालय, देहरादून

80 जनरल बेड

20 ICU बेड

🔹 एम्स, ऋषिकेश

50 जनरल बेड

20 ICU बेड

इन अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल और दवा आपूर्ति की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है।

मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस, मनोचिकित्सक भेजे गए

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आपदा से प्रभावित लोगों में मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति पैदा होना स्वाभाविक है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष तौर पर तीन मनोचिकित्सकों को धराली क्षेत्र में तैनात किया है, ताकि ज़रूरतमंदों को तत्काल काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक सहायता मिल सके।उन्होंने बताया कि इन डॉक्टरों की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में काम करेगी और राहत शिविरों में जाकर लोगों से संवाद भी करेगी।

स्वास्थ्य विभाग पूर्ण सतर्कता में

स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) और आपदा प्रतिक्रिया टीमें अलर्ट पर हैं। 108 एम्बुलेंस सेवा को भी चौबीसों घंटे एक्टिव मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा यह एक संवेदनशील समय है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि एक भी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति इलाज से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।

You Might Also Like

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी

उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना

5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart

On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood

Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

TAGGED: and AIIMS Rishikesh, as well as the deployment of psychiatrists to assist affected individuals., Coronation, Following a cloudburst in the Uttarkashi-Dharali region, the Uttarakhand Health Department is on high alert. Learn about the reserved beds in Doon
Web Editor August 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CM Dhami Dharali visit : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी धराली का जायजा लेने हेलीकाप्‍टर से रवाना
Next Article Uttarkashi Dharali disaster : कहीं धराली के मलबेे में दफन तो नहीं रैणी आपदा जैसे निशान ?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
उत्तराखंड February 8, 2026
उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड February 8, 2026
5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
उत्तराखंड February 8, 2026
On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
उत्तराखंड February 8, 2026

Recent Posts

  • लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
  • उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
  • 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
  • On the footpaths of Panchur, Yogi was reminded of his childhood
  • Budget से पहले जनता की आवाज़, विकास के रोडमैप पर मंथन, टनकपुर में CM की अगुवाई में हुआ संवाद,

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,962)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,368)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,232)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,170)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?