By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Uttarakhand Ayurveda hub : राज्य सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध  : मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
update : Uttarakhand heavy rain alert : उत्‍तराखंड में मौसम का 72 घंटे का ‘हाई अलर्ट ‘, देहरादून समेत 4 जिलों में स्‍कूलों में छुटटी
उत्तराखंड
Uttarakhand red alert heavy rain : उत्‍तराखंड में मौसम का 72 घंटे का ‘हाई अलर्ट ‘
उत्तराखंड
Dehradun heavy rain flooding : दून में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नदी-नाले उफानए, प्रशासन अलर्ट पर
उत्तराखंड
Mukhyamantri Udyamshala Yojana : प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
उत्तराखंड
Uttarakhand glacier lake monitoring: उत्‍तराखंड में ग्लेशियर झीलों और उनसे संभावित खतरों का होगा आंकलन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand Ayurveda hub : राज्य सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध  : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

Uttarakhand Ayurveda hub : राज्य सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध  : मुख्यमंत्री

Web Editor
Last updated: 2025/08/11 at 2:01 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

CM Dhami: Uttarakhand Committed to Becoming a Global Ayurveda Hub

Uttarakhand Ayurveda hub : 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो प्रोसेडिंग विमोचन समारोह

Uttarakhand Ayurveda hub : देहरादून, 11 अगस्त 2025  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को आयुर्वेद का हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक मॉडल आयुष गांव विकसित किया जा रहा है और नए योग एवं वेलनेस केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने ओल्ड राजपुर स्थित एक होटल में 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि देवभूमि उत्तराखंड 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का सफलतापूर्वक आयोजन कर सका। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रोसीडिंग का विमोचन हो रहा है, वह सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान, नीति-निर्माण और जन स्वास्थ्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण सार तत्व है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम विश्व को “सर्वे सन्तु निरामयाः” का संदेश देने में सफल रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने आयुर्वेद को मानव सभ्यता के लिए एक मूल्यवान उपहार बताते हुए कहा कि यह सिर्फ बाह्य रोगों का नहीं, बल्कि आंतरिक विकारों का भी उपचार करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राचीन काल से ही औषधीय संपदा की भूमि रही है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित आयुष मंत्रालय इस प्राचीन विज्ञान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रहा है।

आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयास:

  • आयुष्मान आरोग्य केंद्र: वर्तमान में राज्य में 300 से अधिक आयुष आधारित आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का संचालन हो रहा है।
  • ई-संजीवनी पोर्टल: 70 से अधिक विशेषज्ञ ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से आयुष परामर्श प्रदान कर रहे हैं।
  • आयुष चिकित्सालय: प्रत्येक जनपद में 50 और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालयों की स्थापना की जा रही है।
  • मॉडल आयुष गांव: प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल आयुष गांव विकसित किया जा रहा है।
  • उत्तराखंड आयुष नीति: औषधि निर्माण, वेलनेस, शिक्षा, शोध और औषधीय पौधों के उत्पादन को गति देने के लिए “उत्तराखंड आयुष नीति” लागू की गई है।
  • भविष्य की योजनाएं: आगामी वर्षों में आयुष टेली-कंसल्टेशन शुरू करने के साथ-साथ 50 नए योग और वेलनेस केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान: राज्य सरकार ने उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना के लिए आयुष मंत्रालय से अनुरोध किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विज्ञान भारती के “विज्ञान विद्यार्थी मंथन” की सराहना की। उन्होंने आयुष विभाग की कॉफी टेबल बुक और विज्ञान भारती के पोस्टर का विमोचन भी किया और आयुर्वेद को बढ़ावा देने में योगदान देने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

update : Uttarakhand heavy rain alert : उत्‍तराखंड में मौसम का 72 घंटे का ‘हाई अलर्ट ‘, देहरादून समेत 4 जिलों में स्‍कूलों में छुटटी

Uttarakhand red alert heavy rain : उत्‍तराखंड में मौसम का 72 घंटे का ‘हाई अलर्ट ‘

Dehradun heavy rain flooding : दून में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नदी-नाले उफानए, प्रशासन अलर्ट पर

Mukhyamantri Udyamshala Yojana : प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

Uttarakhand glacier lake monitoring: उत्‍तराखंड में ग्लेशियर झीलों और उनसे संभावित खतरों का होगा आंकलन

TAGGED: including the establishment of new hospitals and the 'Uttarakhand Ayush Policy'., Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami announced plans to develop model Ayush villages and new wellness centers to promote Ayurveda. Read about the government's initiatives
Web Editor August 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CM Dhami bans construction : आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण कार्यों पर रोक
Next Article Dharali disaster relief : धराली में 98 आपदा प्रभावित परिवारों को दी गई पांच – पांच लाख रुपये की तात्‍कालिक सहायता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

update : Uttarakhand heavy rain alert : उत्‍तराखंड में मौसम का 72 घंटे का ‘हाई अलर्ट ‘, देहरादून समेत 4 जिलों में स्‍कूलों में छुटटी
उत्तराखंड August 11, 2025
Uttarakhand red alert heavy rain : उत्‍तराखंड में मौसम का 72 घंटे का ‘हाई अलर्ट ‘
उत्तराखंड August 11, 2025
Dehradun heavy rain flooding : दून में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नदी-नाले उफानए, प्रशासन अलर्ट पर
उत्तराखंड August 11, 2025
Mukhyamantri Udyamshala Yojana : प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
उत्तराखंड August 11, 2025

Recent Posts

  • update : Uttarakhand heavy rain alert : उत्‍तराखंड में मौसम का 72 घंटे का ‘हाई अलर्ट ‘, देहरादून समेत 4 जिलों में स्‍कूलों में छुटटी
  • Uttarakhand red alert heavy rain : उत्‍तराखंड में मौसम का 72 घंटे का ‘हाई अलर्ट ‘
  • Dehradun heavy rain flooding : दून में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नदी-नाले उफानए, प्रशासन अलर्ट पर
  • Mukhyamantri Udyamshala Yojana : प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
  • Uttarakhand glacier lake monitoring: उत्‍तराखंड में ग्लेशियर झीलों और उनसे संभावित खतरों का होगा आंकलन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,627)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,580)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,077)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,888)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,818)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?