By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कुट्टू का आटा बेचने के लिए लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य,  SOP जारी
Share
Notification Show More
Latest News
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य > कुट्टू का आटा बेचने के लिए लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य,  SOP जारी
स्वास्थ्य

कुट्टू का आटा बेचने के लिए लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य,  SOP जारी

Web Editor
Last updated: 2025/09/12 at 2:20 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Makes Licensing Mandatory for Kuttu Atta Sales | FDA Cracks Down on Adulteration

Contents
चरणबद्ध अभियान की रूपरेखाकड़े नियम और निगरानी

देहरादून, 12 सितंबर 2025 :  त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब कुट्टू का आटा बेचने के लिए लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य होगा। यह फैसला उपभोक्ताओं की सेहत को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग ने इस संबंध में एक विस्तृत कार्ययोजना (SOP) जारी की है।

FDA आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि नवरात्र के उपवास में बड़े पैमाने पर उपयोग होने वाले कुट्टू के आटे की बिक्री अब केवल लाइसेंस और पंजीकरण के साथ ही की जा सकेगी। इसके साथ ही, आटे को केवल पैकिंग में ही बेचा जाएगा ताकि मिलावट को रोका जा सके और ग्राहकों को सुरक्षित उत्पाद मिले। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

चरणबद्ध अभियान की रूपरेखा

पहला चरण: नवरात्र से पहले थोक विक्रेताओं, डिपार्टमेंटल स्टोरों और छोटे-बड़े खुदरा विक्रेताओं की पहचान की जाएगी। उनकी दुकानों पर आटे की जांच की जाएगी और उचित रख-रखाव, भंडारण और लेबलिंग को लेकर बैठकें की जाएंगी।

दूसरा चरण: नवरात्र के शुरू होने से पहले और त्योहार के दौरान इन चिह्नित प्रतिष्ठानों का अचानक निरीक्षण किया जाएगा।

 

कड़े नियम और निगरानी

नए नियमों के अनुसार, खुले में कुट्टू का आटा बेचना प्रतिबंधित होगा। पैकेट पर पैकिंग तिथि, अंतिम उपयोग की तिथि, निर्माता का पता और लाइसेंस नंबर जैसी जानकारियां अनिवार्य होंगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी कुट्टू के आटे की बिक्री पर विशेष नजर रखी जाएगी। सभी कारोबारियों के लिए कुट्टू के बीज या आटे की खरीद-बिक्री का लिखित रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य होगा।

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए एक समन्वित और सख्त कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर छोटे या बड़े किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए, FDA ने हर जिले में क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन करने का भी निर्देश दिया है। यह टीम कुट्टू का आटा खाने से बीमार होने की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं मिलावट का शक हो तो वे तुरंत FDA को सूचित करें।

You Might Also Like

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता रैली, गुर्दा रोगों से बचाव का दिया संदेश

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

Web Editor September 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्कूल-कॉलेज टाइम पर अराजकता फैलाने वाले युवकों के खिलाफ चलेगा अभियान
Next Article  कुंभ-2027 की तैयारियांं : अस्थायी और स्थायी कार्य पूर्ण करने के लिए दिसंबर 2026 डेड लाइन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड June 22, 2026
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड June 22, 2026
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड June 22, 2026

Recent Posts

  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
  • MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,279)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,141)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,635)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,559)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,396)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?