By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लोक संस्कृति को विकास से जोड़ रही सरकार : धामी
Share
Notification Show More
Latest News
कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड
3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
उत्तराखंड
बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड
टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > लोक संस्कृति को विकास से जोड़ रही सरकार : धामी
उत्तराखंड

लोक संस्कृति को विकास से जोड़ रही सरकार : धामी

Web Editor
Last updated: 2026/02/01 at 4:43 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Mahotsav Rohini–02: CM Pushkar Singh Dhami Highlights Culture and Development

प्रवासी उत्तराखण्डियों से संवाद का सशक्त मंच बना ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी–02’

देहरादून, 1 February 2026 : दिल्ली के रोहिणी में ‘हम सबका उत्तराखण्ड’ संस्था द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02’ प्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए संवाद और सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त मंच बनकर उभरा। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखण्डी, लोक कलाकार, युवा और महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर ‘उत्तराखण्ड के सितारे’ सम्मान से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज गोरखेला तथा लोक गायिका कल्पना चौहान को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन लोक कलाकारों को मंच और सम्मान देने के साथ समाज को सेवा और संस्कारों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति गीतों, वेशभूषा और परंपराओं के माध्यम से आज भी जीवंत है और देश–विदेश में रहने वाले उत्तराखण्डी अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े हैं। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों में अपनी बोली, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित करने में सहायक हैं।
देवभूमि उत्तराखण्ड को आस्था, तप और साधना की भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगा–यमुना और आदि कैलाश जैसे पवित्र स्थलों के कारण राज्य को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी सोच के तहत केदारनाथ–बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण सहित धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है, जिससे आस्था के साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बल मिला है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड आज वेडिंग डेस्टिनेशन, एडवेंचर टूरिज्म और फिल्म शूटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। विंटर टूरिज्म, ‘वेड इन उत्तराखण्ड’ और होम-स्टे जैसी पहलों से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने लखपति दीदी योजना, ‘एक जनपद–दो उत्पाद’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड की सराहना की, जिससे स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है।
कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कलाकार एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण

3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग

बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह

टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल

TAGGED: and the vision of development with heritage., Chief Minister Pushkar Singh Dhami attended Uttarakhand Mahotsav Rohini–02 in Delhi, highlighting cultural heritage, tourism growth, women empowerment
Web Editor February 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एरीज के वैज्ञानिकों ने खोले ब्लैक होल के रहस्य, रहस्यमयी टिमटिमाहट का कारण स्पष्ट
Next Article श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया कैंसर जागरूकता का संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड September 25, 2026
3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
उत्तराखंड September 25, 2026
बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
उत्तराखंड September 25, 2026
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
उत्तराखंड September 24, 2026

Recent Posts

  • कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
  • 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सुपर चेकिंग में जुटा निर्वाचन विभाग
  • बाढ़ के साथ बदलते मौसम का सामना करेंगे आशियाने
  • उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतारोहण अभियानों ने बढ़ाया उत्साह
  • टिहरी झील क्षेत्र का बनेगा समग्र मास्टर प्लान, 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र होगा शामिल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,465)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,372)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,933)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,775)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,749)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?