By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
उत्तराखंड
चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना
उत्तराखंड

उत्तराखंड की ट्राउट का यूएई भी दीवाना

Web Editor
Last updated: 2026/02/08 at 6:15 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Trout Wins UAE Market, Boost to Hill Economy

देहरादून, 09 February 2026। मध्य हिमालय की स्वच्छ और ठंडी जलधाराओं में पली-बढ़ी उत्तराखंड की ट्राउट मछली अब अंतरराष्ट्रीय थालियों तक पहुंचने को तैयार है। अपने बेहतरीन स्वाद, उच्च गुणवत्ता और पोषण गुणों के कारण उत्तराखंडी ट्राउट ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खास पहचान बनानी शुरू कर दी है। बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले चरण में 20 टन ट्राउट मछली के निर्यात की तैयारी तेज कर दी है।
मत्स्य पालन विभाग खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक प्रमाणपत्रों को प्राप्त करने की प्रक्रिया में जुटा है। निर्यात की यह पहल न केवल राज्य की वैश्विक पहचान को मजबूत करेगी, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि हिमालयी जलधाराओं में पली ट्राउट का स्वाद और गुणवत्ता इसे अन्य क्षेत्रों की मछलियों से अलग बनाती है, इसी कारण विदेशी बाजारों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।
हाल ही में दुबई में आयोजित गल्फूड प्रदर्शनी में उत्तराखंड की ट्राउट मछली को विशेष सराहना मिली। वहां मौजूद अंतरराष्ट्रीय वितरकों और व्यापारियों ने इसके स्वाद की प्रशंसा करते हुए नियमित आपूर्ति में भी रुचि दिखाई। इससे भविष्य में निर्यात का दायरा और बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं।
बॉक्स
राज्य में 710 मीट्रिक टन ट्राउट उत्पादन
राज्य सरकार ट्राउट पालन को आजीविका का मजबूत साधन बनाने के लिए लगातार प्रोत्साहन दे रही है। वर्तमान में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में रेसवेज प्रणाली से ट्राउट पालन हो रहा है। साथ ही चंपावत और नैनीताल जैसे इलाकों में भी इसकी शुरुआत की जा रही है। फिलहाल राज्य में लगभग 710 मीट्रिक टन ट्राउट मछली का उत्पादन हो रहा है।
बयान
राज्य में उत्पादित ट्राउट मछली के निर्यात के लिए फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट समेत अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र अनिवार्य हैं। इन्हें प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयास है कि जल्द ही यूएई को ट्राउट की पहली खेप भेजी जाए और इसके बाद अन्य देशों तक भी निर्यात का विस्तार किया जाए।
— सौरभ बहुगुणा, मत्स्य पालन मंत्री, उत्तराखंड

You Might Also Like

उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली

चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत

आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 

उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश

TAGGED: boosting livelihoods and the state’s economy., Uttarakhand’s premium Himalayan trout is set for export to the UAE, with 20 tonnes planned in the first phase
Web Editor February 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 5329 Gram Panchayats in Uttarakhand Become Smart
Next Article लोक संस्कृति उत्तराखंड की पहचान: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
उत्तराखंड March 26, 2026
चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
उत्तराखंड March 26, 2026
आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
उत्तराखंड March 26, 2026
उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
उत्तराखंड March 26, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में निजी संपत्ति नुकसान पर भी होगी वसूली
  • चंपावत के टूरिस्ट कैंप में घुसा गुलदार, सिक्किम का पर्यटक घायल, दहशत
  • आकाश गंगा का रहस्य सुलझाने के करीब वैज्ञानिक 
  • उत्तराखंड में न्याय की रफ्तार बढ़ेगी, तीन नए फास्ट ट्रैक कोर्ट को मिली मंजूरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने सामूहिक कन्या पूजन में लिया हिस्सा, नारी सम्मान का दिया संदेश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,062)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,963)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,458)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,325)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,246)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?